बीएसपी के ईडी वर्क्स अंजनी कुमार के खिलाफ सुलग रही आग….
00 अधिनस्थ अधिकारियों को मुर्गा बनाने और अश्लील गालियां देने का लग रहा आरोप….
00 ड्यूटी पर मिल रहे मानसिक प्रताड़ना से परिवार में पड़ रहा नकारात्मक असर…..

IMG_20220923_143032-1.jpg

भिलाई नगर 12 अक्टूबर 2022:! बीएसपी के ईडी वर्क्स अंजनी कुमार के खिलाफ सुलग रही आग,अधिनस्थ अधिकारियों को मुर्गा बनाने और अश्लील गालियां देने का लग रहा आरोप, ड्यूटी पर मिल रहे मानसिक प्रताड़ना से परिवार में पड़ रहा नकारात्मक असर…


बीएसपी के ईडी वर्क्स अंजनी कुमार के खिलाफ अधिनस्थ अधिकारियों का आक्रोश विस्फोट रुप लेने लगा है। यह स्थिति अंजनी कुमार के अनुचित व्यवहार से बन रही है। कोक ओवन के सीजीएम राजीव श्रीवास्तव का मामला सामने आने के बाद ईडी अंजनी कुमार की अधिनस्थ अधिकारियों पर ज्यादती परत दर परत उजागर होने लगी है।


ईडी वर्क्स अंजनी कुमार के अधीन काम करने वाले बीएसपी के अधिकारियों की मानें तो वे भिलाई के कार्यशैली और परम्परा को ताक पर रख हिटलरशाही अपनाते हैं। छोटी छोटी बात पर अधिनस्थ अधिकारियों को उनके नीचे के कर्मचारियों के सामने मुर्गा बनने का आदेश देकर अंजनी कुमार द्वारा जलील किया जाता है। वहीं अश्लील गालियां इस तरह से देते हैं जैसे वे बीएसपी के मालिक और उनके अधीन संयंत्र की सेवा करने वाले अधिकारी नौकर हैं। इस तरह के व्यवहार से अनेक अधिकारी मानसिक संतुलन खोने लगे हैं। इसका असर उनके घर परिवार में पड़ रहा है।


यह कम अचरज वाली बात नहीं कि बीएसपी के ईडी वर्क्स अंजनी कुमार से मिल रहे प्रताड़ना की चर्चा उनके अधीन काम करने वाले अधिकारियों के घर की महिलाओं तक जा पहुंची है। ऐसी महिलाएं बताती हैं कि ईडी वर्क्स के रूप में अंजनी कुमार के बीएसपी में पदस्थ होने के पहले तक सब कुछ ठीक था। उनके पति ड्यूटी से आने के बाद घर पर सामान्य रहते थे। लेकिन जब से अंजनी कुमार आए हैं उनके पति ड्यूटी पर मिल रही प्रताड़ना से घर आकर गुमसुम रहने लगे हैं। पूछने पर ईडी वर्क्स से मिल रहे प्रताड़ना से व्यथित रहने की जानकारी सामने आ रही है। इस वजह से अंजनी कुमार के अधीन काम करने वाले अधिकारी शुगर और बीपी की बीमारी का तेजी से शिकार बन रहे हैं।


गौरतलब रहे कि भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी वर्क्स अंजनी कुमार द्वारा उत्पादन को लेकर फटकार लगाने के बाद कोक ओवन के सीजीएम राजीव श्रीवास्तव के पद से इस्तीफा दिए जाने की खबर सोमवार को सुर्खियों में रही। इसकी जानकारी मिलते ही बीएसपी में हड़कंप मच की स्थिति बनी हुई है। ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। ओए के पदाधिकारियों का कहना है कि अधिकारी कोई भी हो उसे अपने अधिनस्थों के साथ सम्मान जनक तरीके से बात करते हुए किसी भी समस्या का हल निकालना चाहिए। जिस तरह की बातें सामने आ रही है वह भिलाई की कार्य संस्कृति के खिलाफ है। ओए इसका विरोध करने से हिचकेगी नहीं।


scroll to top