रायपुर, 3 मार्च 2025:- वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने भाजपा सरकार का दूसरा बजट आज विधानसभा में पेश किया। अपने पौने 2 घंटे के बजट भाषण में उन्होंने इसे अच्छी नीयत और कर्मठता का बजट बताया। कुल 1 लाख 65 हजार करोड़ के बजट में 18 हजार 9 सौ करोड़ घाटे का अनुमान है। बजट आकार में पिछले साल से मुकाबले 12 फीसदी की वृद्धि की गई है।


चौधरी ने अपने बजट में गांव से लेकर नया रायपुर तक के लिए कई घोषणाएं की हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ के लिए एक नया राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान नेशनल फैशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित करने की भी घोषणा की। चौधरी के मुताबिक कृषक उन्नति योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 8500 करोड़ रुपये। महतारी वंदन योजना के लिए 5500 करोड़ रुपये।


छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी अपने हाथों से लिखा बजट भाषण विधानसभा में प्रस्तुत किया। उन्होंने 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। वित्तमंत्री ने कहा पिछले बजट में ज्ञान पर हमारा फोकस था, अब गति पर हमारा फोकस है। प्रदेश में पेट्रोल एक रुपये सस्ता मिलेगा। प्रदेश में कर्मचारियों का डीए 53 प्रतिशत किया गया है, अप्रैल से बढ़कर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब 14 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। बस्तर और सरगुजा के लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। रायपुर से 76 फलाइट चल रही हैं। सरकार ने 1 करोड 50 लाख मेट्रिक टन धान की खरीद की है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 10 हजार से 1.5 लाख पहुंच गई है।
छत्तीसढ़ पावर सरप्लस बन गया है। प्रदेश में विश्वविद्यालय की संख्या भी बढ़ गई है। प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री और आसान होगी। सुगम एप से फर्जी रजिस्ट्री पर रोक लगी है। राज्य की जीडीपी 5 लाख करोड़ के पार चली गई है।

















वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को बजट पर कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी हो सकता है, जब आर्थिक विकास में तेजी हो। उन्होंने कहा कि ‘गति’ के माध्यम से आर्थिक विकास को तेज करेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि पेट्रोल पर वैट कम करने से 65 लाख दोपहिया वाहन चालकों फायदा होगा। साथ ही व्यापारियों पर लंबित वैट की देनदारी को खत्म करने से 40 हजार व्यापारियों को फायदा होगा।चौधरी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि व्यापारियों पर लंबित वैट के निपटारे के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाकर समाप्त किया गया है। इससे सरकार को भले ही 11 करोड़ का नुकसान हुआ है लेकिन 40 हजार व्यापारियों को फायदा हुआ है। वित्त मंत्री ने बताया कि पिछली बार के बजट में विजन और रणनीति थी। उन्होंने कहा कि मोदीजी के 2047 तक विकसित भारत के विजन पर काम कर रहे हैं, और छत्तीसगढ़ की उसी के अनुरूप काम कर रहे हैं।




चौधरी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि व्यापारियों पर लंबित वैट के निपटारे के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाकर समाप्त किया गया है। इससे सरकार को भले ही 11 करोड़ का नुकसान हुआ है लेकिन 40 हजार व्यापारियों को फायदा हुआ है। वित्त मंत्री ने बताया कि पिछली बार के बजट में विजन और रणनीति थी। उन्होंने कहा कि मोदीजी के 2047 तक विकसित भारत के विजन पर काम कर रहे हैं, और छत्तीसगढ़ की उसी के अनुरूप काम कर रहे हैं।
एक्स पर नंबर 1 ट्रेंड में रहा #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट
/छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स पर ट्रेंड में पहले स्थान पर रहा। पांच बजे तक इस संबंध में 6 हजार 196 पोस्ट किये जा चुके थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार ने इस बजट का थीम ज्ञान के लिए गति रखा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कैबिनेट में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने यह बजट आज विधानसभा में प्रस्तुत किया। पिछले बजट में ज्ञान पर जोर दिया गया था जिसका तात्पर्य यह था कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर आधारित है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन वर्गों पर फोकस कर बनाई जा रही कल्याणकारी नीतियों पर आधारित था। इस बार ज्ञान के लिए गति थीम रखा गया। यहां गति से तात्पर्य था। जी अर्थात गुड गवर्नेंस, ए अर्थात एक्सीलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टी अर्थात टेक्नालाजी एवं आई अर्थात इंडस्ट्रियल ग्रोथ था। इसी पर आधारित #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट ने आज एक्स पर ट्रेंड किया। इस बजट में विशेष रूप से डिजिटल टेक्नालाजी पर अत्याधिक जोर होने की वजह से युवाओं को इसने काफी प्रभावित किया। इसी के साथ #CG_बजट टापिक ने भी एक्स पर काफी ट्रेंड किया।




बजट प्रस्तुत करने के पूर्व वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे श्रीराम मंदिर, की पूजा-अर्चना
छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करने से पहले प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी आज वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने श्री राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
छत्तीसगढ़ के बजट में पेट्रोल एक रुपए सस्ता करने और सरकारी कर्मचारियों को 53% DA का फैसला लिया गया है। विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पिछले साल की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा का बजट पेश किया।
कुल 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ का ये बजट GATI थीम पर फोकस रखा गया है। इसी के साथ भास्कर का अनुमान भी फिर सटीक निकला है। भास्कर ने पहले ही बताया था कि, यह बजट 1 लाख 60 हजार करोड़ से ज्यादा का होगा।





