थाना सोमनी में पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव 30 नवंबर 2025:- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा 29 नवंबर 2025 की रात्रि लगभग 11:00 बजे थाना सोमनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निम्न प्रमुख बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई —


थाने के स्टाफ के कार्यकलाप एवं कार्यप्रणाली
थाने की स्वच्छता एवं रखरखाव की स्थिति
स्टाफ का अनुशासन एवं समयबद्धता
रात्रि गश्त (Patrolling) टीम की वास्तविक स्थिति — टीम ड्यूटी पर बाहर है अथवा नहीं


इसके अतिरिक्त बैरक एवं पुलिस स्टाफ के आवासीय सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।
ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी द्वारा शराब सेवन किए जाने की भी जाँच पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई, जिसमें सभी कर्मचारी अनुशासन की स्थिति में पाए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि में सप्राइज चेक कर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से चर्चा की गई तथा भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
ऐसे आकस्मिक निरीक्षणों का उद्देश्य पुलिस जवानों एवं कर्मचारियों में –


पुलिसबल में अनुशासन एवं कार्यक्षमता में वृद्धि करना
ड्यूटी के प्रति गंभीरता और उत्तरदायित्व बढ़ना
रात्रि गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना
जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास का सुदृढ़ होना
थानों में स्वच्छता, व्यवस्था एवं सतर्कता में सुधार
टीम स्पिरिट की भावनाओं को प्रोत्साहन देना था।

— राजनांदगांव पुलिस:
जनता की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध



