डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप CAF महिला आरक्षक ने दर्ज कराई डौंडी थाने में FIR

IMG_20250818_213034.jpg

डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप CAF महिला आरक्षक ने दर्ज कराई डौंडी थाने में FIR

बालोद 18 अगस्त 2025 :- जिले से बड़ी खबर सामने आई है। महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के बाद डौंडी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिप्टी कलेक्टर का नाम दिलीप उईके जो वर्तमान में बीजापुर जिले में तैनात है पुलिस ने CAF के महिला आरक्षक की शिकायत पर डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर से मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया गया किंतु उनका मोबाइल स्विच ऑफ आया

महिला आरक्षक की शिकायत पर बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके के खिलाफ रेप का मामला दर्ज। बालोद जिले में एक महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर पर रेप का मामला दर्ज कराया है। बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए। वह 3 बार प्रेग्नेंट हुई, तीनों बार जबरन अबॉर्शन करवा दिया।

युवती ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर ने उसके नाम से कार खरीदी, 3 लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। लेकिन शादी की बात करने पर टालमटोल करता रहा। इसके बाद विवाद बढ़ा तो बातचीत बंद कर दी। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके पिता रतन लाल उइके डौंडी ब्लॉक के ग्राम अवारी के रहने वाले हैं। वर्तमान में बीजापुर जिले में पदस्थ है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके से हुई थी। इसी दौरान शादी का झांसा देकर दिलीप उईके ने कई बार शारीरिक संबंध बनाये।

पढ़ाई के दौरान हुआ था दोनों परिचय

आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके डौंडी ब्लॉक के अंवारी गांव का रहने वाला है। वर्तमान में बीजापुर में पोस्टेड है। डौंडी क्षेत्र की रहने वाली सीएएफ महिला आरक्षक ने बताया कि उनका परिचय साल 2017 में हुआ था।

दोनों डौंडी स्थित आईटीआई में पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई के दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई। ये बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर अफेयर में बदल गई। युवती का कहना है कि दिलीप ने उससे शादी का वादा किया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता द्वारा शादी की बात करने पर वे मुकर गये और शादी करने से मना कर दिये। इसके बाद दूरी भी बनाने लगे थे। इस बात से दुखी पीड़िता ने डौंडी थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


scroll to top