आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए चलाया गया अभियान, पकड़े गए 44 आवारा पशु, खुले में मवेशियों को नहीं छोड़ने पशु मालिकों को दी जा रही है समझाईश - Steel City Online News Portal

आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए चलाया गया अभियान, पकड़े गए 44 आवारा पशु, खुले में मवेशियों को नहीं छोड़ने पशु मालिकों को दी जा रही है समझाईश

IMG-20230224-WA0590.jpg

भिलाईनगर 24 फरवरी 2023 / रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। भिलाई निगम की टीम सभी जोन क्षेत्रों में तिथि वार आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चला रही है। अभियान के तहत दो दिनों में 44 आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठान भेजा गया है। आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश आयुक्त रोहित व्यास ने दिए हैं। रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं।

काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है। भिलाई निगम की टीम नेशनल हाईवे, प्रमुख सड़क और अंदरूनी क्षेत्र की सड़क पर तथा आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकड़ रहे है। बीते दो दिनों से चल रहे विशेष अभियान में नेहरू नगर, रामनगर, सुंदर नगर एवं स्मृति नगर क्षेत्रों के भीतरी इलाकों से भी आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की है।

मार्केट क्षेत्रों में भी आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसी के तहत भिलाई निगम क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने पशु पालकों से अपील की है कि खुले में आवारा मवेशियों को न छोड़े और अभियान में सहयोग प्रदान करें।


scroll to top