ऑनलाइन सामान वितरण की राशि में गबन एवं धोखाधड़ी का मामला  कंपनी का सुपरवाइजर गिरफ्तार…

IMG_20260203_000343.jpg

ऑनलाइन सामान वितरण की राशि में गबन एवं धोखाधड़ी का मामला दर्ज
▪️ कंपनी के सुपरवाइजर द्वारा वाउचर व बैंक जमा राशि में हेराफेरी
▪️ आरोपी को तलब कर पूछताछ उपरांत वैधानिक कार्यवाही
▪️ प्रकरण में विवेचना जारी

भिलाई नगर 02 फरवरी 2026:-  अशोक कुमार वैष्णव,  56 वर्ष, निवासी नया राम मंदिर के पास, भिलाई चरोदा द्वारा थाना भिलाई चरोदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी कंपनी एनटेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत सुपरवाइजर जतिन कुमार झा द्वारा ऑनलाइन सामान वितरण से प्राप्त नकद राशि को बैंक में कम जमा किया गया।

जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा बैंक में कुल 3,35,715 रुपये जमा किए गए, जबकि कंपनी वाउचर के अनुसार 5,21,046 रुपये जमा किया जाना था। इस प्रकार आरोपी द्वारा 1,85,351 रुपये का गबन किया गया, जिसमें से 80,000 रुपये बाद में जमा कर दिए गए, शेष 1,05,040 रुपये जमा न कर धोखाधड़ी की गई।

उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 72/2026 धारा 316(D), 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को तलब कर पूछताछ की गई। प्रकरण में विधिवत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना स्थल :
एनटेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, भिलाई चरोदा क्षेत्र

आरोपी का नाम :

  1. जतिन कुमार झा,  30 वर्ष, निवासी बलदेवबाग वार्ड क्रमांक 15, थाना सिटी कोतवाली, जिला राजनांदगांव

जप्त सामग्री :
▪️ प्रकरण से संबंधित दस्तावेज (वाउचर, बैंक अभिलेख)

सराहनीय भूमिका :
▪️ उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई तीन में पदस्थ निरीक्षक, विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं संस्थानों से अपील करती है कि वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

—0000—


scroll to top