भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 123 जयंती का आयोजन….. संपूर्ण क्रांति के प्रणेता थे  लोकनायक जयप्रकाश-योगेंद्र सिंह

IMG-20251011-WA1629.jpg

भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 123 जयंती का आयोजन भिलाई में हुआ
संपूर्ण क्रांति के प्रणेता थे  लोकनायक जयप्रकाश-योगेंद्र सिंह

भिलाई नगर 11 अक्टूबर 2025:- लोकतंत्र सेनानी संघ लोकतंत्र प्रहरी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आज 11 अक्टूबर को संपूर्ण क्रांति के जनक भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 123की जयंती का आयोजन सेक्टर 2 सेक्टर 6 के मध्य विशाल का प्रतिमा स्थल पर आयोजित हुआ इस अवसर पर सभी सदस्यों ने जेपीजी के प्रतिमा पर माला अर्पण किया को श्रद्धा सुमन अर्पित कर जयप्रकाश नारायण अमर रहे भारत माता की जय वंदे मातरम का जय घोष किया

सर्वप्रथम लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रभारी योगेंद्र सिंह  ने जयप्रकाश जी के बारे में जानकारी दी और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ मिश्रा  ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 1977 भारतीय राजनीति का ऐसा मोड़ था की हिंदुस्तान का सारा मानचित्र बदल दिया।

लोकतंत्र की हत्या करने वाले प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल तक जाना पड़ा इस अवसर पर आर्य समाज के विद्वान अजय आर्य  ने अपने उद्बोधन में अबकहा जेपी व्यक्तित्व नहीं विचार थे

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रभारी योगेंद्र सिंह, विशाल राजहंस, रामदेव सिंह ,प्रभुनाथ मिश्रा, अशोक पंडा, पप्पू खान, राजहंस मनोज ठाकरे, रजनीकांत पांडेय, प्रशांत क्षीरसागर, भाजपा महामंत्री विजेंद्र सिंह, सुजीत सिंह, डॉ गणेश पांडेय दिनेश मिश्रा, राम लखन मिश्रा, एडवोकेट गुलाब पटेल, उपस्थित थे।


scroll to top