राम गोपाल गर्ग,  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेज, द्वारा रक्षित केन्द्र, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया गया…..

IMG-20240517-WA1427.jpg

दुर्ग 17 MAY 2024:- राम गोपाल गर्ग, भापुसे. पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेज, दुर्ग द्वारा रक्षित केन्द्र, दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया गया

17 मई  2024 को  राम गोपाल गर्ग, भापुसे., पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा रक्षित केन्द्र, दुर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण परेड के दौरान उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा प्रशासनिक भवन में विभिन्न शाखा क्रमशः गणवेश शाखा, सुरक्षा उपकरण शाखा, पुलिस साख सहकारी समिति बैंक, वाहन शाखा, महिला कल्याण केन्द्र, यात्रा भत्ता शाखा, वाहन शाखा, कैश शाखा, रोजनामचा शाखा का निरीक्षण कर सभी प्रभारी अधिकारी/कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की जाकर समीक्षा किया गया

तथा पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू हुए, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा कहा गया कि सभी निर्धारित वेशभूषा ही धारण करें एवं वर्दी पहनने से आत्मसम्मान में वृद्धि होती है, जनता में अच्छी वेषभूषा धारण करने से पुलिस की छबि अच्छी बनती है। आप ड्यूटी में व्यस्तता के बावजूद अच्छी वेशभूषा धारण करें।

आम जनता के साथ सद्व्यवहार करें। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जावेगा। थाने में यदि कोई व्यक्ति रिपोर्ट लिखवाने आता है तो उससे अच्छा व्यवहार किया जावे एवं आगन्तुक व्यक्ति को गाईड करें एवं इस सबंध में थाना प्रभारी को बताये। थाना प्रभारी थाने में जाये तो प्रथमतः डीओ/एनओ अधिकारी/मुंशी/मददगार से जानकारी प्राप्त करें कि उनकी अनुपस्थिति में कोई आया तो नहीं था, उसके अधार पर कार्यवाही करें।

पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा वार्षिक निरीक्षण परेड में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की गुजारिश भी सुनी गई एवं तत्कालिक तौर पर उनका निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। रक्षित केन्द्र, दुर्ग के निरीक्षण के पश्चात् पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अनियमितता नहीं बरतने हेतु हिदायत दिया गया।

उक्त निरीक्षण के दौरान  जितेन्द्र शुक्ला,., पुलिस अधीक्षक,  अभिषेक झा, अति. पुलिस अधीक्षक,  दुर्ग,  सुखनंदन राठौर, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) ,  वेदव्रत सिरमौर, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) , श्रीमती पद्मश्री तंवर, अति. पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) ,  चिराग जैन, . नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग,  अक्षय प्रमोद साबरा, परि.भा.पु.से.,  दुर्ग,  सत्प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर,  हरीश पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी,  आशीष बन्छोर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन,  विनोद मिन्ज, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक)   सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) ,  सदानंद विन्ध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) ,  चन्द्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) दुर्ग,  एलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) दुर्ग,  अजय कुमार सिंह, परि.उप पुलिस अधीक्षक, श्रीमती आकांक्षा पाण्डेय, परि.उप पुलिस अधीक्षक,  नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं रक्षित केन्द्र, दुर्ग तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।  नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक -दुर्ग, तथा उनके रक्षित केन्द्र के टीम की पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज,  द्वारा सराहना की गई।


scroll to top