सड़क दुर्घटना दो युवकों की दर्दनाक मौत एक की शिनाख्त नहीं…बाइक का पहिया फिसलने से गिरे युवक को पीछे आ रही वाहन कुचलकर भाग निकली…
00 चरोदा बस स्टैंड के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा….
00 राजनांदगांव के उरईडबरी का रहने वाला है मृतक….

IMG_20221218_173501.jpg


भिलाई नगर. 18 दिसंबर 2022 :! चरोदा हनुमान मंदिर के समीप आज सुबह 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जहां दर्दनाक मौत हो गई वही एक युवक गंभीर रूप से घायल है मृतक व घायल युवक कि अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है बताया जाता है कि घायल और 1 मिनट तक नशे में थे घटना सुबह 10:30 बजे की बताई जाती है पुलिस मामले की विवेचना कर रही है

चरोदा में बस स्टैंड के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में बाइक का पहिया फिसलने से सड़क पर गिर पड़े युवक को पीछे से आ रही भारी वाहन बुरी तरह से कुचलते हुए भाग निकली। मृतक की पहचान राजनांदगांव जिले के खेलकाडीह थाना क्षेत्र में उरईडबरी गांव के ठाकुर प्रसाद साहू के रूप में हुई है। मामले में भिलाई-3 पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध कायम किया है।


पुलिस के मुताबिक 35 से 40 वर्षीय ठाकुर प्रसाद साहू पल्सर मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 08 एवं 6876 में रायपुर की ओर जा रहा था। तभी चरोदा बस स्टैंड के थोड़ा आगे जीआरपी चौकी के पास मोटर साइकिल का पहिया फिसल गया। इससे ठाकुर प्रसाद साहू सड़क पर गिर । इसी दौरान पीछे से आ रही भारी वाहन उसे कुचलती हुई आगे निकलने के बाद भाग निकली। सूचना पर पहुंची भिलाई-3 पुलिस ने मृतक के जेब में मिले पहचान पत्र और फोन नंबर के आधार पर परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दे दी है। फिलहाल मृतक के शव को मरच्यूरी में रखवा दिया गया है।


यह हादसा आज सुबह पौने 10 बजे के आसपास हुई है। जिस स्थान पर हादसा हुआ उसके आसपास दुकान आदि नहीं होने से लोगों की चहलकदमी हादसे के वक्त नहीं के बराबर थी। शायद इसलिए बाइक फिसलने से सड़क पर गिरे ठाकुर प्रसाद साहू को कुचलकर भाग निकली वाहन का नंबर कोई देख नहीं पाया। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी और जवान बस स्टैंड के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से हादसे के जिम्मेदार वाहन का पता लगाने में जुटे हुए हैं।


00 ट्रक में जा भिड़े बाइक सवार घायल
चरोदा बस स्टैंड के पास ही एक अन्य हादसे में मोटर साइकिल सवार दो युवक. गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक युवक ने उपचार के दौरान शासकीय चिकित्सालय दुर्ग में दम तोड़ दिया वही घायल दूसरा युवक जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है घायल युवक बोलने की हालत में नहीं है बताया जाता है कि रायपुर से दूर क्यों जा रहे हैं वह शराब के नशे में भी थे के । इसमें एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताते हैं मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 07 बीपी 2594 में दो युवक रायपुर की दिशा से भिलाई की तरफ आ रहे थे। चरोदा बस स्टैंड के पास फोरलेन पर मिडिल कट के चलते स्पीड ब्रेकर बनाया गया है। स्पीड ब्रेकर के पास ट्रक की रफ्तार अचानक धीमी हो गई। उसके पीछे तेज रफ्तार में आ रहे मोटर साइकिल सवार ट्रक के पीछे जा भिड़े। दोनों युवकों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक व घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।


scroll to top