शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की VC के माध्यम से हुई पेशी EOW में दर्ज मामले की हुई पेशी कोर्ट ने 14 दिन की बढ़ाई न्यायिक रिमांड
29 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे चैतन्य बघेल
जेल में ही चैतन्य की मनेगी दिवाली
रायपुर, 15 अक्टूबर 2025:- विशेष ईओडब्ल्यू कोर्ट ने चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 14 दिन बढ़ा दी है। चैतन्य को अब 29 अक्टूबर तक जेल में ही रहना होगा।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य 18 जुलाई से जेल में है। छत्तीसगढ़ के चर्चित 32 सौ करोड़ के शराब घोटाले में पहले ईडी और फिर ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था।
उनकी दो- दो जमानत याचिका खारिज हो चुकी हैं। पिछली रिमांड आज खत्म होने पर चैतन्य को पुनः कोर्ट में पेश किया था। आज की सुनवाई में ईओडब्ल्यू ने कहा कि अब तक की पूछताछ में कई जानकारियां मिली हैं। इनसे जांच का दायरा बढ़ेगा।
इस बीच ईओडब्ल्यू आज चैतन्य के खिलाफ पहला चालान पेश नहीं कर सकी।




