छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी केन्द्र भिलाई में सेनानी राजेश कुकरेजा द्वारा विजयादशमी पर्व पर किया गया विधी विधान से शस्त्रों की पूजा..... - Steel City Online News Portal

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी केन्द्र भिलाई में सेनानी राजेश कुकरेजा द्वारा विजयादशमी पर्व पर किया गया विधी विधान से शस्त्रों की पूजा…..

IMG-20231024-WA2108.jpg

भिलाई नगर 24 अक्टूबर 2023 :- छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम वाहिनी केंद्र भिलाई में सेनानी राजेश कुकरेजा द्वारा विजयदशमी पर्व पर किया गया विधि विधान से शास्त्रों की पूजा पूजा अर्चना के उपरांत हवाई फायर भी किया गया।

आज विजयदशमी पर्व के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम बटालियन भिलाई में -शस्त्रागार में प्रात 10ः00 बजे पूरे विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्रों की पूजा अर्चना सेनानी राजेश कुकरेजा द्वारा किया गया

शस्त्र पूजन में उप सेनानी सबा अंजुम , के.बी.सिंह, सहायक सेनानी जय लाल मरकाम, गंगा उपाध्याय सभी कंपनी कमांडर प्लाटून कमांडर शास्त्र गार्ड इंचार्ज बटालियन में तैनात सभी जवान भारी संख्या में इस पूजन विधि में शामिल हुए पूजन के उपरांत हवाई फायर भी किया गया इस अवसर पर सेनानी राजेश कुकरेजा ने बटालियन के सभी सदस्यों को विजयदशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

केन्द्र के अधिकारी कर्मचारी, पूजा में शामिल हुए और किसी निर्दोष पर शस्त्र का कभी भी उपयोग न करने तथा असहाय आम जनों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित स्टाफ को प्रसाद का वितरण किया गया।


scroll to top