दो मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गएः बीजापुर में 26 कांकेर में 4 शव मिले, एक पुलिस जवान शहीद

बस्तर 20 मार्च 2025:- बस्तर संभाग में 20 मार्च को हुई दो अलग अलग मुठभेड़ों में पराक्रमी जवानों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसे जवानों की बड़ी उपलब्धि बताते हुए वीर जवानों को बधाई दी है। सायं व शर्मा ने बीजापुर डीआरजी के शहीद जवान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बस्तर संभाग के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सरहद पर आज 20 मार्च की सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में अब तक 26 नक्सली मारे जा चुके हैं। वहीं डीआरजी बीजापुर का एक जवान शहीद हो गया है। जंगलों में सघन सर्चिग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस, सीआरपीएफ डीआरजी और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।


मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद भी बरामद l
DRG Bijapur/STF/DRG Sukma/Bastar Fighters/CoBRA/CRPF के संयुक्त बल बीजापुर ऑपरेशन का हिस्सा थे l
कांकेर ऑपरेशन में DRG Kanker/Bastar Fighters/BSF के संयुक्त बल ऑपरेशन का हिस्सा थे l
मुठभेड़ में मारे गया नक्सलियों की पहचान की जा रही है l
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS Rifle Rifle, .303 Rifle, रॉकेट launcher, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ
मुठभेड़ में Bijapur DRG के जवान राजू ओयम शहीद हो गया l
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 78 दिनों में कुल 97 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये


पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया कि जिला बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अण्ड्री के जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में बीजापुर DRG/Bastar Fighters/STF/डDRG सुकमा /सीआरपीएफ पार्टी रवाना हुई थी।
अभियान के दौरान 20/03/2025 के प्रातः लगभग 07:00 बजे से डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाईटर की संयुक्त पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम तक रूक-रूक कर चलती रही मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर कुल 26 हार्डकोर वर्दीधारी माओवादियों का शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुआ । मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS rifle, . 303, नक्सलियों द्वारा निर्मित रॉकेट लांचर, BGL launcher हथियार & विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l
मुठभेड़ में Bijapur DRG के जवान राजू ओयम (ग्राम – बोड़गा , PS भैरमगढ़, District Bijapur) शहीद हो गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला द्वारा बताया गया कि 20.03.2025 को जिला कांकेर-नारायणपुर के सरहदी क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना पर DRG Kanker/Bastar Fighters/BSF की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान हेतु रवाना हुई थी।
अभियान के दौरान प्रातः छोटेबिटिया थाना क्षेत्रांतर्गत बिनागुंडा, कुरूषकोड़ो एवं पांगुर के बीच जंगल पहाड़ में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच प्रातः लगभग 08:00 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम तक रूक-रूक कर चलती रही


मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 04 माओवादियों के शव व आटोमैटिक हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया है। सर्च अभियान जारी है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l
पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में और अधिक नक्सलियों के घायल या मारे जाने की संभावना को देखते हुए आस पास के क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है l
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF//Bastar Fighters/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

अभियान के दौरान आज 20 मार्च की सुबह 7 बजे फोर्स और नक्सलियों का आमना सामना हो गया। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा सम्हाल लिया और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। फोर्स और नक्सलीयों के बीच लगातार फायरिंग जारी है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार
जवानों के शौर्य को सलामः शर्मा
पुलिस और सुरक्षा बलों की इस बड़ी उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इस अभियान में शौर्य का परिचय देते हुए डीआरजी के एक जवान ने वीरगति प्राप्त की है। उनकी वीरता और बलिदान को मैं नमन करता हूं। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में शांति और विकास की राह में बाधा बनने वालों के खिलाफहमारी कार्रवाई जारी रहेगी। कांकेर और बीजापुर दंतेवाड़ा की इन मुठभेड़ों में हमारे बहादुर जवानों ने जो पराक्रम दिखाया है, वह अद्वितीय है। मैं सभी जवानों के साहस को सलाम करता हूं। शहीद जवान को शत-शत नमन।
और गोला बारूद के साथ 26 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है। क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्चिग जारी है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ में 26 नक्सलियों के मारे जाने तथा डीआरजी के एक जवान के शहीद होने की पुष्टि की है।
उधर कांकेर जिले में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने सर्चिग अभियान के दौरान भीषण मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से ऑटोमैटिक हथियार सहित भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। सर्चिग अभियान अभी भी जारी है।

अमित शाह ने की जवानों की सराहना, कहा- अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है
बीजापुर में हुए मुठभेड़ में जवानों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया। वहीं एक जवान शहीद हो गया। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जवानों की सराहना की है और एक जवान की शहादत को नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के जवानों ने 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफजीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।

2026 तक भयमुक्त होगा बस्तर, यह तय है- सीएम साय
बीजापुर-कांकेर में हुई मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सीएम साय ने भी ट्वीट कर जवानों के अदम्य शौर्य की सराहना की है। उन्होंने ट्ववीट कर लिखा क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत उचित है, भयमुक्त होगा बस्तर 2026 तक, यह सुनिश्चित है। प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है। आज सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बीजापुर-गंगालूर में 26 और कांकेर नारायणपुर में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में डीआरजी के जवान के शहीद होने की भी दुःखद खबर है। उनकी यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी । यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए, सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं।









