छत्तीसगढ़ दिव्यांग क्रिकेट संघ (CDCA) द्वारा राज्य टीम चयन ट्रायल का सफल आयोजन…

IMG-20251130-WA1269.jpg


छत्तीसगढ़ दिव्यांग क्रिकेट संघ (CDCA) द्वारा राज्य टीम चयन ट्रायल का सफल आयोजन


भिलाई नगर 30 नवम्बर 2025:- छत्तीसगढ़ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन (CDCA) द्वारा आज  30 नवम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम के चयन हेतु चयन ट्रायल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह चयन आगामी सेंट्रल ज़ोन क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए किया जा रहा है, जिसका आयोजन 20, 21 और 22 दिसम्बर 2025 को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) ग्राउंड, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में होना निर्धारित है।

इस चयन प्रक्रिया का संचालन एवं निरीक्षण CDCA की चयन समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा किया गया, जिनमें शामिल थे:

श्रीमंत झा – सचिव, CDCA

अभिषेक सिंह – उपाध्यक्ष, CDCA

एस. बालराजू – मुख्य कोच, CDCA

अजय विलियम – कोच, CDCA

प्रदेशभर से दिव्यांग खिलाड़ियों ने उत्साह, जोश और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ ट्रायल में भाग लिया तथा अपने कौशल और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन  तिमिरेन्दु शेखर कंवर ने सफल आयोजन पर बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।


साथ ही CDCA के वाइस प्रेसिडेंट  मनमीत सिंह मेहरा तथा संघ के सक्रिय सदस्य परमजीत सिंह ने भी सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

CDCA का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त मंच प्रदान करना और उन्हें खेल के माध्यम से प्रोत्साहित करना है। चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची CDCA द्वारा आगामी दिनों में जारी की जाएगी।


scroll to top