छत्तीसगढ़ शराब घोटाला ब्रेकिंग:- 2000 करोड़ रुपये के घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार, कोर्ट ने ईडी को दी 7 दिनों की रिमांड,

IMG_20250116_004713.jpg

रायपुर 16 जनवरी  2025:- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को टीम ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। कवासी लखमा बुधवार को तीसरी बार ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचे थे। पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने कवासी लखमा को सात दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पूर्व आबकारी मंत्री क को अरेस्ट कर लिया है। कवासी लखमा तीसरी बार पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर पहुंचे थे। कवासी लखमा ने कहा था मैं अनपढ़ आदमी हूं, अधिकारियों के कहने पर साइन करता था।

ईडी के वकील ने बताया कि हमने 14 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 7 दिनों की रिमांड दी है। मामले में अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में जब शराब घोटाले का मामला सामने आया था उस समय कांग्रेस की सरकार में कवासी लखमा आबकारी विभाग के मंत्री थे।

पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को विशेष अदालत में काफी बहस हुई। ईडी ने लखमा को दो हफ्ते की रिमांड देने की मांग की थी, इसका लखमा के वकीलों ने विरोध किया। यह कहा कि पूर्व मंत्री जांच में पूरा सहयोग कर रहे थे बावजूद उन्हें गिरफ्तार किया जाना उचित नहीं है।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद 21 जनवरी तक लखमा को ईडी की रिमांड मंजूर की है।

आबकारी घोटाले के आरोपी लखमा के वकील फैजल रिजवी ने कहा कि यह मामला 2022 का है, और अब जाकर ईडी ने कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल गरीब आदिवासी परिवार से आते हैं। पढ़े-लिखे नहीं है। विभागीय कामकाज की उन्हें जानकारी नहीं रही है। अभी उनसे कागज में दस्तखत ले लिए गए, लेकिन उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। पीएसओ ने उन्हें पढ़कर सुनाया है। कोर्ट ने दलील सुनने के बाद 14 दिन के बजाय 7 दिन की रिमांड मंजूर की है।

दो बार पहले हो चुकी थी पूछताछ

कवासी लखमा के घर में ईडी ने दिसंबर में रेड डाली थी। इसके बाद कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी की टीम ने दो बार उनसे पूछताछ की थी। इसके साथ ही उनसे संपत्ति का ब्यौरा भी मांगा गया था। कवासी लखमा ने कहा था कि ईडी की टीम मुझे जितनी बार बुलाएगी मैं जाऊंगा। मैं कानून का सम्मान करने वाला आदमी हूं।

क्या है शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच ईडी कर रही है। ईडी के अनुसार यह करीब दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला है। ईडी का दावा है कि भूपेश बघेल की सरकार में आईएसएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी, अरविन्द सिंह और कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट ने इस घोटाले को अंजाम दिया है। इस मामले में कई आरोपी जेल में बंद हैं। अनवर ढेबर, रायपुर के मेयर रहे एजाज ढेबर के भाई हैं।


scroll to top