छत्तीसगढ़ राज्य की सब-जुनियर (14 वर्ष से कम बालक एवं बालिका) फेंसिंग टीम 27वीं सब-जुनियर राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु इम्फाल (मणिपुर) के लिये रवाना हुई

भिलाई नगर 31 अक्टूबर 2025:- मणिपुर फेंसिंग चैंपियनशिप द्वारा फेंसिंग चैंपियनशिप ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में 27वीं सब-जुनियर (14 वर्ष से कम) राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) का आयोजन खुमान लम्पक इंडोर स्टेडियम, इम्फाल (मणिपुर) में 03 से 08 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य की सब-जुनियर बालक एवं बालिका वर्ग की 28 सदस्यीय फेंसिंग टीम भाग ले रही है।

ज्ञात रहे कि छत्तीसगढ़ सीनियर पुरुष एवं महिला फेंसिंग टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन इस्पात क्लब, सेक्टर-1, भिलाई में 05 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया गया था जिसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई थी। चयन स्पर्धा पश्चात खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बहुउद्देशीय हाॅल, इस्पात क्लब, सेक्टर-1, भिलाई में 16 से 29 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर का समापन 29 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3ः30 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव बशीर अहमद खान के द्वारा किया गया तथा छत्तीसगढ़ राज्य की सब-जुनियर बालक एवं बालिका फेंसिंग टीम की घोषणा की।

उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक एव बालिका खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के नाम निम्नानुसार है:-
सब-जुनियर बालक टीम:- फाॅइल इवेन्ट: 1. कौस्तुभ बोराल (दुर्ग), 2. संकल्प सिंह (दुर्ग), 3. तरेयांश कौशिक (दुर्ग), 4. बी. सौर्य (दुर्ग), ईपी इवेन्ट: 5. देवाशीष साहू (बिलासपुर), 6. श्रेयांश गुप्ता (दुर्ग), 7. वीर कुमार गुप्ता (दुर्ग), 8. भौमिक यादव (दुर्ग), सैबर इवेन्ट: 9. शौर्य सिंह (दुर्ग), 10. जी. आदित्य कुमार (दुर्ग), 11. हर्श यादव (दुर्ग), 12. ऋषभ अहिरवार (दुर्ग), 13. प्रशिक्षक व्ही. जाॅनसन सोलोमन (दुर्ग), 14. प्रबंधक दक्ष चैधरी (दुर्ग)
सब-जुनियर बालिका टीम:- फाॅइल इवेन्ट: 1. कु. स्नेहा यादव (दुर्ग), 2. कु. गीतांजली सिंह (दुर्ग), 3. कु. प्रिया बंजारे (दुर्ग), 4. कु. सैय्यद अमाना अली (रायपुर), ईपी इवेन्ट: 5. कु. साक्षी बंजारे (दुर्ग), 6. कु. दृष्टि यादव (दुर्ग), 7. कु. मेघा सिंह (दुर्ग), 8. कु. जिज्ञासा पटेल (दुर्ग), सैबर इवेन्ट: 9. कु. माही निषाद (दुर्ग), 10. कु. रिया लहरे (रायपुर), 11. कु. वाणी साहू (दुर्ग), 12. कु. गुरसहज कौर (रायपुर), 13. प्रशिक्षक योगेश कुमार सिन्हा (दुर्ग), 14. प्रबंधक कु. मोना पटेल (दुर्ग)
उपरोक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की सब-जुनियर बालक एवं बालिका फेंसिंग टीम को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जाने-आने का रेल्वे किराया एवं दैनिक यात्रा भत्ता प्रदान एवं ट्रैकसूट प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य की सब-जुनियर फेंसिंग टीम उक्त चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु 30 अक्टूबर 2025 को दुर्ग से रवाना होकर 02 नवम्बर 2025 को इम्फाल पहुंचेगी तथा 11 नवम्बर 2025 को वापस दुर्ग आयेगी।
उपरोक्त चैंपियनशिप में भाग लेकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. प्रकाश, आई.ए.एस. (सचिव, परिवहन एवं संसदीय मामले, छत्तीसगढ़ शासन) ने दूरभाष दूरभाष के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाये प्रदान की साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुनिल रामदास अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह पटेल, भारतीय फेंसिंग महासंघ के सहसचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव बशीर अहमद खान, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया, सहसचिव सहीराम जाखड़, छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस भाटिया, उपाध्यक्ष कमल चौहान, उपाध्यक्ष डी. कोन्डय्या, सहसचिव निखिल कुमार जांभुलकर, सहसचिव अखिलेश दुबे, सहसचिव वरुण पांडे, सहसचिव संतोष कुमार साहू, सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य की सब-जुनियर बालक एवं बालिका फेंसिंग खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को आशीर्वाद देते हुये पदक प्राप्त करने हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाये प्रदान की है।



