जबलपुर में छत्तीसगढ़ अंबिकापुर की महिला 80 लाख कैश के साथ पकड़ी: कार में साथ थे 2 युवक, पुलिस को बार-बार गुमराह करते रहे…

IMG_20240213_234518.jpg

जबलपुर 14 फरवरी 2024:-  पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ की महिला को 80 लाख रुपए कैश के साथ पुलिस ने जबलपुर-नागपुर हाईवे पर पकड़ा है। महिला के साथ दो युवक भी थे। पुलिस ने पूछताछ की तीनों गोल-मोल जवाब देने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो नोटों से भरा बैग बरामद हुआ। पुलिस ने महिला और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला, युवकों के साथ शाहपुरा जा रही थी। महिला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली है तो युवक जबलपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया है। रकम आयकर विभाग के हवाले कर दी है।

रातभर पुलिस ने पूछताछ की

पुलिस के मुताबिक, महिला ने शुरू में बताया कि बैग में 1-2 लाख रुपए कैश पड़ा है। पुलिस ने दोबारा पूछा कि इतने बड़े बैग में 1 – 2 लाख रुपए कैश होगा? बोली- 50 लाख रुपए कैश है। बैग की चाबी मांगने पर पुलिस से बोली- मेरे पास नहीं है, आप खुद देख लो। इसके बाद पुलिस ने बैग खोला तो उसमें 500-500 रुपए के नोट भरे मिले। पुलिस ने फिर सवाल किया तो कहने लगी कि वह जबलपुर में मकान खरीदने आई थी। पुलिस तीनों को संजीवनीनगर थाने ले आई। मशीन से नोट गिने गए। रकम 80 लाख 1 हजार रुपए पाई गई। रातभर पुलिस ने पूछताछ की। आयकर विभाग की टीम भी रात में ही थाने आ गई थी। बाद में पुलिस ने रकम आयकर विभाग के हवाले कर दी।

महिला ने पुलिस को बताया, जलबपुर में मकान बनाना चाहती है

पुलिस ने बताया कि कार जबलपुर के ही फैजवान की है। उसके साथ जबलपुर के ही शशांक और अंबिकापुर की 55 वर्षीय अंजू को पकड़ा है। आगे की पूछताछ आयकर विभाग की टीम करेगी। महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका पति अंबिकापुर में सरकारी नौकरी में था। सेकंड क्लास कर्मचारी से 2011 में रिटायर हो गए। जबलपुर में वह मकान बनाना चाहती है। शशांक उसका रिश्तेदार है। उसी ने सलाह दी थी कि जबलपुर में मकान बनवा लो। पुलिस ने जब महिला के दूसरे साथियों से बात की तो तीनों के बयान अलग पाए गए। महिला के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई? इतना पैसा लेकर कहां जा रही थी? तमाम सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।

कार, तीनों के मोबाइल भी जब्त

थाना प्रभारी ने बताया कि कार (MP20 CC 3640) में रकम ले जाई जा रही थी। इसे जब्त कर लिया गया है। कार जबलपुर के ही फैजवान की है। उसके साथ जबलपुर के ही शशांक और अंबिकापुर की 55 वर्षीय अंजू को पकड़ा गया है। आगे की पूछताछ आयकर विभाग की टीम करेगी। इनकम टैक्स यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि अगर महिला ने किसी बैंक से रुपए निकलवाए थे तो वो बैंक कौन सा था और किसके नाम पर बैंक अकाउंट है।‌

महिला ने बताया कि पति अंबिकापुर में सरकारी नौकरी में थे। सेकंड क्लास कर्मचारी से 2011 में रिटायर हो गए। जबलपुर में वह मकान बनाना चाहती है। शशांक उसका रिश्तेदार है। उसी ने सलाह दी थी कि जबलपुर में मकान बनवा लो। उधर, पुलिस ने जब महिला के दूसरे साथियों से बात की तो तीनों के बयान अलग पाए गए। पुलिस को इसका भी शक है कि अंबिकापुर में कोई कार्रवाई हुई होगी, जिसके चलते महिला इतनी बड़ी रकम लेकर जबलपुर आई है।

थाना प्रभारी आर.के. नरें ने बताया कि मंगलवार को धारा 102 में कार्रवाई कर तीनों को छोड़ दिया गया है। महिला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली है। पुलिस और आयकर टीम वहां जाकर पता लगाएगी है। धारा 102 में पुलिस उस संपत्ति को जब्त कर सकती है,जिस पर चोरी या किसी अपराध के किए जाने का शक हो ।


scroll to top