शहर सरकार का बजट : महापौर नीरज पाल ने पेश किया अपना चौथा बजट… शहर के विकास में खर्च होंगे 619 करोड़ से ज्यादा.... आयुक्त की कार्य प्रणाली को लेकर पक्ष और विपक्ष के पार्षदों का हल्ला बोल.... - Steel City Online News Portal

शहर सरकार का बजट : महापौर नीरज पाल ने पेश किया अपना चौथा बजट… शहर के विकास में खर्च होंगे 619 करोड़ से ज्यादा…. आयुक्त की कार्य प्रणाली को लेकर पक्ष और विपक्ष के पार्षदों का हल्ला बोल….

IMG-20250327-WA0885.jpg

भिलाई निगम का बजट : महापौर नीरज पाल ने पेश किया अपना चौथा बजट… शहर के विकास में खर्च होंगे 619 करोड़ से ज्यादा

भिलाई नगर 27 मार्च 2025:- आरोप प्रत्यारोप, हल्ला गुल्ला , नोक -झोक कार्यों में भेदभाव आयुक्त की कार्य प्रणाली को लेकर पक्ष विपक्ष के पार्षदों में रोष के बीच नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर ने गुरुवार को अपने कार्यकाल का चौथा बजट प्रस्तुत किया है। पिछले साल की तूलना में इस बार का बजट और बढ़ गया है। महापौर ने कुल 6 अरब 19 करोड़ 55 लाख 47 हजार रुपए व्यय का बजट प्रस्तुत किया है। इस वित्तीय वर्ष निगम को 5 अरब 73 करोड़ 81 लाख 12 हजार रुपए आय होने का अनुमान लगाया है। पिछले वित्तीय वर्ष की बचत 2 अरब 27 करोड़ 97 लाख 33 हजार रुपए दर्शाया गया है। इस प्रकार निगम के पास इस वर्ष 800 करोड़ से भी ज्यादा की राशि होगी जिसमें से  से आने वाले वर्ष के अंतिम में निगम को 1 अरब 82 करोड़ 22 लाख 98 हजार रुपए बचत होने का अनुमान दर्शाया गया है।

भिलाई शहर के विकास के लिए  619 से ज्यादा खर्च होंगे। इसके बाद भी 182 करोड़ रुपए की बचत का अनुमान है। महापौर परिषद् इस बजट में सभी वार्डों से मिले सुझावों को भी शामिल किया है।

इससे पहले नगर निगम का बजट पेश करने सभागार में गुरुवार को 11 बजे सभापति गिरवर बंटी साहू के आदेश पर सामान्य सभा की बैठक शुरू हुई। महापौर नीरज पाल बजट अभिभाषण शुरू करते उससे पहले ही उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने सदन में जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने पर आपत्ति जताई। सभापति के निर्देश पर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने तत्काल अधिकारियों को सदन में उपस्थित होने को कहा। महापौर नीरज पाल ने आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तुत बजट में भिलाई शहर की मूलभूत जरूरतों से जुड़े कार्यों के साथ ही विकास की बड़ी योजनाओं को साकार करने का प्रावधान रखा है। बजट में आने वाले एक साल के दौरान 6 अरब 19 करोड़ 55 लाख 47 हजार रुपए विभिन्न मदों में व्यय करने का खाखा तैयार किया गया है। वहीं विभिन्न मदों से 5 अरब 73 करोड़ 81 लाख 12 हजार रुपए आय का अनुमान लगाया गया है। आय शीर्ष व्यय से कम होने के बावजूद प्रारंभिक शीलक 2 अरब 27 करोड़ 97 लाख 33 हजार रुपए रहने से इस बजट में निगम को 1 अरब 82 करोड़ 22 लाख 98 हजार रुपए बचत होगी।

बजट की खास बातें……

बजट में वाहन शाखा विभाग के लिए वर्ष 2025-26 में 16 करोड़ 35 लाख रुपए, मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए 16 करोड़ 65 लाख रुपए, लोक स्वास्थ्य एवं सुविधाएं अंतर्गत 53 करोड़ 90 लाख रुपए,‌ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 65 करोड़ 45 लाख रुपए, पर्यावरण संरक्षण के लिए 50 लाख रुपए, उद्यानों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ 79 लाख रुपए व्यय करने का प्रावधान रखा गया है। इसी कड़ी में लोक कर्म विभाग के अंतर्गत भवन निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 20 लाख रुपए, दूषित जल निकासी के लिए 90 लाख रुपए, सड़क निर्माण एवं संधारण के लिए 1 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि प्रावधानित किया गया है। इसके अलावा अन्य एवं विविध व्यय मद में खर्च करने के लिए 2 अरब 48 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपए का प्रावधान रखा गया है। इस मद में प्रावधानित राशि को प्रशिक्षण, योजना मद की पंजीयन राशि वापसी, कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरीबी उपशमन, प्रवेश द्वार निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, प्राकृतिक आपदा, सियान सदन निर्माण, आडिटोरियम निर्माण, तीज त्यौहार में पंडाल व अन्य व्यवस्था, मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की व्यवस्था, गेस्ट हाउस निर्माण, नारी जागृति सम्मान, शिक्षक सम्मान, युवा कल्याण जैसे अनेक कार्यों में खर्च किया जाएगा। निगम बजट में वार्ड पार्षद हरिओम तिवारी, मुकेश कुमार,दया सिंह,नेहा साहू, पीयूष मिश्रा, महेश वर्मा ,राजेश चौधरी ,सुभद्रा सिंह, संदीप निरंकारी, लक्ष्मीपति राजू, ने सदन में अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दे को प्राथमिकता से रखा


scroll to top