आधी रात को सीएम ने बदले 13 IAS के प्रभार...... तारण प्रकाश सिन्हा रायगढ़ के नए कलेक्टर.... गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, जांजगीर- चांपा, बेमेतरा के कलेक्टर हटे - Steel City Online News Portal

आधी रात को सीएम ने बदले 13 IAS के प्रभार…… तारण प्रकाश सिन्हा रायगढ़ के नए कलेक्टर…. गौरेला- पेंड्रा- मरवाही, जांजगीर- चांपा, बेमेतरा के कलेक्टर हटे

IMG_20230128_052912.jpg

रायपुर 28 जनवरी 2023। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तारक प्रकाश सिन्हा रायगढ़ के नये कलेक्टर,ऋचा प्रकाश चौधरी जांजगीर चांपा की नयी जिलाधीश वहीं पदम सिंह एल्मा बेमेतरा के नए जिलाधीश होगे, धमतरी जिला पंचायत के सीईओ प्रियंका ऋषि महोबिया को गौरेला पेंड्रा मरवाही का नया कलेक्टर बनाया गया है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार आधी रात के बाद यह प्रशासनिक सर्जरी की। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में मंत्रालय में पदस्थ वरिष्ठ अफसरों के साथ ही रायगढ़ जांजगीर-चांपा, बेमेतरा व गौरेला- पेंड्रा मरवाही जिले के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं।

रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू को संचालक कृषि के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव कृषि विभाग तथा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड व प्रभारी अधिकारी युवा मितान क्लब का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड के एमडी का दायित्व संभाल रहे पद्म सिंह एल्मा को बेमेतरा कलेक्टर बनाया

गया है। वहीं, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को रायगढ़ कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। जबकि गौरेला-पेंड्रा – मरवारी कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को जांजगीर-चांपा कलेक्टर की जवाबदारी दी गई। है। धमतरी जिला पंचायत की सीईओ प्रियंका ऋषि महोबिया को गौरेला- पेंड्रा – मरवाही जिले का कलेक्टर बनाया गया है। 2007 बैच के आईएएस अफसर जनक प्रसाद पाठक को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) आवास व पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पाठक के कार्यभार ग्रहण करने पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू केवल आवास व पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे।


scroll to top