CM  विष्णु देव साय को मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दी जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं…..मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा…..बच्चों के प्यारे…और बच्चों से असीम स्नेह करने वाले मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के लिए सुदूर बीजापुर से आया है, जन्मदिन पर बधाई संदेश…

IMG-20240221-WA0722.jpg

रायपुर 21 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्त वार्ता)  अमित कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव  पी. दयानंद,  बसवराजु एस,  राहुल भगत, रायपुर कलेक्टर  गौरव कुमार सिंह उपस्थित रहे

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा

आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई अपने लाडले मुख्यमंत्री को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है।

बच्चों के प्यारे…और बच्चों से असीम स्नेह करने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के लिए सुदूर बीजापुर से आया है, जन्मदिन पर बधाई संदेश…

नन्हे मुन्ने बच्चों की ओर से मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं….

HBD_CM_Vishnuji

https://www.instagram.com/reel/C3mTatyvE_J/?igsh=MTh4M3l4dHB4cGVicg==

रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल होने आए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया।

दरअसल ये मुख्यमंत्री का साठवां जन्मदिन है इसलिए खास तौर पर 60 के आकार में लड्डुओं को सजाकर महिलाओं ने इसे तैयार किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह की बहने आर्थिक स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं और आने वाले समय में वो विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने में अपना अहम योगदान देने वाली हैं।


scroll to top