CM विष्णु देव साय 30 जुलाई को जाएंगे दिल्ली, रात को देंगे सांसदों को भोज, केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलेंगे…. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से भी होगी मुलाकात…..

IMG_20250729_124106.jpg

CM विष्णु देव साय 30 जुलाई को जाएंगे दिल्ली, रात को देंगे सांसदों को भोज, केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलेंगे…. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से भी होगी मुलाकात…..

रायपुर 29 जुलाई 2025:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक बार फिर से दिल्ली का दो दिनों का दौरा होने वाला है। वे यहां से बुधवार 30 जुलाई को दिल्ली जाएंगे। 30 की रात को ही दिल्ली में उनका सांसदों के साथ भोज होगा। इसी दिन जिन केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का समय मिलेगा, उनसे मुलाकात होगी। इसी के साथ दूसरे दिन भी उनकी केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। उनका भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कुछ और केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है।

दिल्ली में इस समय लोकसभा का सत्र चल रहा है इस सत्र में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी सांसद इस समय दिल्ली में हैं। इस बीच मुख्यमंत्री श्री साय का भी दिल्ली दौरा हो गया है। मुख्यमंत्री 30 जुलाई को दिल्ली जा रहे हैं। इस दौरे में वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। जब भी मुख्यमंत्री की दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात होती है, तो छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ निगम, मंडल, आयोग के बचे पदों को लेकर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के सांसदों से भी 30 जुलाई की रात्रि में मुलाकात करेंगे और उनको भोज देंगे। मुख्यमंत्री कई बार संसद सत्र के दौरान प्रदेश के सांसदों को भोज दे चुके हैं। एक बार फिर ऐसा आयोजन किया जा रहा है।

शाह से होगी नक्सल मुद्दे पर चर्चा

मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात होगी। इस मुलाकात में उनकी नक्सल मुद्दे पर चर्चा होगी। अमित शाह ने अगले साल मार्च तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का ऐलान किया है। इस दिशा में प्रदेश में क्या हो रहा है, इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री को श्री साय जानकारी देंगे। इसी के साथ आगे की रणनीति पर बात होगी।


scroll to top