पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 अस्पताल का CMO बना भिलाई का लाडला.... रेडियोलॉजिस्ट विभाग की प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे डॉ.राजीव पाल... - Steel City Online News Portal

पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 अस्पताल का CMO बना भिलाई का लाडला…. रेडियोलॉजिस्ट विभाग की प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे डॉ.राजीव पाल…

IMG-20230228-WA0500.jpg

भिलाई नगर 28 फरवरी 2023: इस्पात नगरी भिलाई का लाडला स्मृति नगर निवासी डॉ राजीव पाल ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 अस्पताल के CMO का कार्यभार संभाल लिया है, चिकित्सालय सेक्टर 9 चिकित्सालय रेडियोलॉजिस्ट विभाग के प्रमुख का दायित्व संभालेंगे

डॉ राजीव पाल, सेक्टर 09 चिकित्सालय के लोकप्रिय चिकित्सक के रूप में पहचाने जाने वाले डॉ पाल ने स्कूली पढ़ाई भिलाई विद्यालय से करने के उपरांत मेडिकल की पढ़ाई G. R. कॉलेज मेडिकल कॉलेज ग्वालियर मध्य प्रदेश से मेडिकल की पढ़ाई के उपरांत 1996 में सेक्टर 9 चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया उसी दिन से आपने सेक्टर 9 चिकित्सालय में सेवाएं देते हुए आज सेक्टर 9 चिकित्सालय के CMO के रूप में पदोन्नत होकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया

जून 2022 की तिथि से आपको पदोन्नत किया गया सेक्टर 09 चिकित्सालय के बेहतर चिकित्सा अधिकारी के रूप में आपकी पहचान है भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त अधिकारी इस्पात कर्मचारी सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष , स्मृति गृह निर्माण सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष आर.एन.पाल. द्वितीय पुत्र डॉ राजीव पाल समय-समय पर चिकित्सा व्यवस्था के अलावा अन्य सामाजिक कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं

चार भाइयों में दूसरे नंबर के डॉ राजीव पाल इस्पात नगरी भिलाई के दूसरी पीढ़ी के लोगों में आते हैं अपने पिता के समान सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले डॉ राजीव पाल आज कार्यभार ग्रहण करने पर चिकित्सा जगत के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


scroll to top