सिंटर प्लांट–3 में हॉट एयर फैन का कमीशनिंग, डीकार्बोनाइजेशन एवं कार्यकुशलता को मिला प्रोत्साहन - Steel City Online News Portal

सिंटर प्लांट–3 में हॉट एयर फैन का कमीशनिंग, डीकार्बोनाइजेशन एवं कार्यकुशलता को मिला प्रोत्साहन

IMG_20260320_171044.jpg

सिंटर प्लांट–3 में हॉट एयर फैन का कमीशनिंग, डीकार्बोनाइजेशन एवं कार्यकुशलता को मिला प्रोत्साहन

भिलाई नगर 20 मार्च 2026:- भिलाई इस्पात संयंत्र में सतत एवं पर्यावरण अनुकूल इस्पात उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 20 मार्च, 2026 को सिंटर प्लांट–3 के मशीन–1 में हॉट एयर फैन (अनक्लीन–1 एवं 2) का सफलतापूर्वक पुनः संचालन एवं लोकार्पण किया गया। उल्लेखनीय है कि ये फैन पिछले 12 वर्षों से निष्क्रिय थे, जिन्हें संयंत्र के डीकार्बोनाइजेशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत पुनर्जीवित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) श्री बी. के. बेहेरा ने हॉट एयर फैन का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक (मेकैनिकल) श्री प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स) श्री एच. के. सचदेव, मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी एवं एसपी–3) श्री सजीव वर्गीज तथा महाप्रबंधक (ऑपरेशन, एसपी–3) श्री एस. सी. चंवारिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है हॉट एयर फैन के कमिशन कर पुनः संचालन से वायु संचार में सुधार होगा तथा अपशिष्ट ऊष्मा का प्रभावी उपयोग संभव हो सकेगा। इससे प्रक्रिया की स्थिरता एवं तापमान नियंत्रण में सुधार होने के साथ-साथ प्रति टन सिंटर में कोक की खपत लगभग 0.5 किलोग्राम तक कम होगा, जिससे संयंत्र के समग्र कार्बन फुटप्रिंट में भी कमी आएगी।

इस उपलब्धि को महाप्रबंधक (एमएम, एसपी–3) श्री आई. वी. रमणा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया, जिनकी टीम ने योजना निर्माण, पुनर्नवीनीकरण एवं कमीशनिंग तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्य में महाप्रबंधक श्री ए. के. बेडेकर, श्री आर. डी. शर्मा, उप महाप्रबंधक श्री एम. यू. राव, उप महाप्रबंधक श्री एस. सतपथी सहायक महाप्रबंधक (पीईएम) श्री वी. के. सैनी, सहायक महाप्रबंधक श्री एस. सी. साहू, उप प्रबंधक श्री दिनेश माणिकपुरी, वरिष्ठ प्रबंधक श्री केवल कुमार साहू, श्री जितेश एच. साहनी, श्री विपिन मौर्य, सहायक प्रबंधक श्री आर. एल. साहू एवं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस पहल में संयंत्र के अन्य विभागों का भी सहयोग प्राप्त हुआ, जिसमें महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) श्री बी. मधु पिल्लई, वरिष्ठ प्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) श्री एस. के. पाटिल, महाप्रबंधक (सीईडी) श्री बी. एन. झा, उप महाप्रबंधक (एचएमई) श्री संतोष के. साहू, उप प्रबंधक (एचएमई) श्री अतुल भाडे एवं सहायक महाप्रबंधक (पीएलईएम) श्री एस. के. सारंगी का विशेष योगदान रहा।


scroll to top