दुर्ग जिले के आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियो सामाजिक संगठन,पत्रकारों के सतत सहयोग के कारण दुर्ग जिले में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया.... - Steel City Online News Portal

दुर्ग जिले के आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियो सामाजिक संगठन,पत्रकारों के सतत सहयोग के कारण दुर्ग जिले में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया….

IMG-20260305-WA0505.jpg

दुर्ग जिले के आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियो सामाजिक संगठन,पत्रकारों के सतत सहयोग के कारण दुर्ग जिले में होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा जिले के समस्त आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों और पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है, जिनके सहयोग से होली पर्व जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सका। साथ ही दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि भविष्य में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में इसी प्रकार सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

व्यापक सुरक्षा प्रबंध, सतत पेट्रोलिंग एवं सघन कार्यवाही ओर होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण जिले को 10 अनुविभागों में विभाजित कर लगभग 900 अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी तैनात की गई
जिले के 139 महत्वपूर्ण स्थानों पर फिक्स प्वाइंट ड्यूटी तथा 73 पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा लगातार गश्त कर निगरानी रखी गई
शहर एवं अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए 30 “बाज़” (क्विक रिस्पांस टीम) मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम का गठन कर सतत गश्त कराई गई
संवेदनशील क्षेत्रों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग कर ड्यूटी में तैनात बल का निरीक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
पुलिस महानिरीक्षक, रेंज दुर्ग द्वारा भिलाई एवं छावनी सब डिवीजन का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई
विशेष सघन जांच अभियान में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 88 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में bnns की धारा 129 के 105 व्यक्ति ,bnns धारा 170 के तहत 130 व्यक्ति को जेल भेजा गया ,bnns की धारा 126,135 के तहत 600 से अधिक लोगों पर बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई
▪️ आबकारी एक्ट के 34(2) के 43 मामली में 72 लोगो को जेल भेजा गया , आर्म्स एक्ट के 38 प्रकरण दर्ज कर 38 लोगो को जेल भेजा गया साथ ही212 स्थायी वारंट एवं 350 गिरफ्तारी वारंट तामील कर जेल भेजे गए

भिलाई नगर 05 मार्च 2026:- होली पर्व के दौरान जिले में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में संपूर्ण जिले को 10 अनुविभागों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई तथा लगभग 900 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगाई गई।

जिले के 139 महत्वपूर्ण स्थानों पर फिक्स प्वाइंट ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा 73 पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा लगातार गश्त कर संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखी गई। इसके अतिरिक्त शहर एवं अंदरूनी इलाकों, गलियों एवं बस्तियों में सतत निगरानी रखने हेतु 30 “बाज़” मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीमों का गठन किया गया, जिनके द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

संवेदनशील क्षेत्रों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग कर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस महानिरीक्षक रेंज दुर्ग द्वारा भिलाई एवं छावनी सब डिवीजन का भ्रमण कर होली ड्यूटी की समीक्षा की गई तथा ड्रोन कैमरे के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी गई।

होली पर्व के पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर होलिका दहन एवं होली पर्व के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में बाज पार्टी, बाइक पेट्रोलिंग एवं विशेष गश्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नशे की हालत में हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। आम नागरिकों की सुविधा हेतु शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 112 और 9479192099 जारी किया गया।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिले के 25 महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर नाकाबंदी प्वाइंट लगाकर विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। दिनांक 02 मार्च से 04 मार्च के मध्य शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 88 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रभावी चेकिंग एवं सतत निगरानी के कारण होली के दिन जिले में किसी भी प्रकार की गंभीर सड़क दुर्घटना नहीं हुई।

इसके अतिरिक्त शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। धारा 36 छत्तीसगढ़ पुलिस एक्ट के तहत 120 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 43 व्यक्तियों को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया। धारा 170 BNSS के तहत 130 आरोपियों तथा धारा 129 BNSS के तहत 105 आदतन आरोपियों को बाउंड ओवर किया गया। निगरानी एवं गुंडा बदमाशों के विरुद्ध 338 व्यक्तियों पर बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई।

अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु आबकारी एक्ट के तहत 72 प्रकरण दर्ज किए गए तथा आर्म्स एक्ट के तहत 38 प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही लंबित वारंटों के निष्पादन हेतु विशेष अभियान चलाकर 212 स्थायी वारंट एवं 350 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

उक्त व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, सतत निगरानी एवं प्रभावी पुलिस कार्यवाही के परिणामस्वरूप दुर्ग जिले में होली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पेट्रोलिंग दल, “बाज़” क्विक रिस्पांस टीम तथा यातायात पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही।

—0000—


scroll to top