भूपेश के नेतृत्व में फिर से बनेगी कांग्रेस सरकार – अतुल चंद साहू
00 कांग्रेस नेता ने दी भाजपाइयों को मुंगेरी लाल के हसीन सपने न देखने की सलाह….

IMG_20231112_221111.jpg


भिलाईनगर 01 दिसंबर 2023 :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अतुल चंद साहू ने प्रदेश में फिर एक बार कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ जीत को लेकर को लेकर कोई शंका नहीं रह गई है। वहीं फिर से भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। श्री साहू ने भाजपा नेताओं को सलाह दी है कि वे बेवजह मुंगेरी लाल के हसीन सपने न देखें। उनके सपने वास्तविकता से कोसों दूर है।


कांग्रेस नेता अतुल चंद साहू ने जारी बयान में बताया है कि प्रदेश की जनता ने इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए मतदान किया है। पिछले पांच साल के दौरान राज्य सरकार ने सभी वर्गों को विकास और कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया है। परिणामस्वरूप मतदाताओं ने चुनाव की घोषणा से पहले ही कांग्रेस को दुबारा सत्ता सौंपने का मन बना लिया था। इस चुनाव में साफ नजर आया कि कांग्रेस पार्टी को मतदाताओं ने अपनत्व के साथ समर्थन दिया है।


उन्होंने कहा कि भाजपा के वायदों को मतदाताओं ने सिरे से खारिज कर दिया। छत्तीसगढ़ सहित दुर्ग जिले में भाजपा को लेकर पूरे चुनाव के दौरान मतदाताओं का विश्वास मिलता नजर नहीं आया। इसलिए इस बार भी भाजपा सत्ता में दूर रहेगी। इसके बाद भी एक्जिट पोल के दावे को भाजपा नेताओं द्वारा झुठलाना हास्यास्पद है। अतुल चंद साहू ने कहा कि 2018 का चुनाव में भी एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बंद रही थी उसे समय भी जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकल दिया था और भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी

पिछले 5 साल में भाजपा ने मतदाताओं के लिए ऐसा कोई कार्य नहीं किया है जिससे मतदाता उन्हें सत्ता की चाबी सौंप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 साल के कार्यकाल में हर वर्ग के मतदाताओं का उनकी भावनाओं के अनुरूप ख्याल रखते हुए सभी के लिए कार्य किया है आज पूरे देश में मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल मतदाताओं की पहली पसंद है।


scroll to top