एक हजार से ज्यादा समर्थकों के साथ कांग्रेस नेता विजय साहू भाजपा में शामिल…..सांसद विजय बघेल ने गमछा भेंट कर किया सभी का स्वागत…

IMG_20240402_235858.jpg

भिलाई नगर  2 अप्रैल 2024 । शहर में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस नेता और क्रेडा के पूर्व सदस्य विजय साहू ने एक हजार से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। दुर्ग सांसद विजय साहू और भिलाई जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने उन्हें सदस्यता दिलाई और गमछा भेंट कर स्वागत किया।


छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक कांग्रेस के बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। अकेले दुर्ग जिले में पिछले एक महीने में  हजारो कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा में प्रवेश कर चुके हैं। इसी कड़ी में भिलाई से कांग्रेस नेता और क्रेडा के पूर्व सदस्य विजय साहू ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया। उनके भाजपा में प्रवेश का कार्यक्रम कैलाश नगर के एक बड़े मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने पार्टी का गमछा पहनाकर सभी लोगों को भाजपा में शामिल कराकर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि लगातार भारतीय जनता पार्टी मजबूत होती जा रही है। लोगों के मन में केवल एक ही भाव है कि देश के विकास के लिए काम करना है, इसलिए लोगों ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा जताया है।


विजय साहू ने इस मौके पर कहा कि आज मंच से मैंने जय श्रीराम का उद्घोष किया, तो मन को काफी सुकून मिला है। अब तक ऐसा लग रहा था कि मानों किसी ने हमें बांध रखा है। उन्होंने कहा कि विजय बघेल और महेश वर्मा के साथ जुड़कर मोदी सरकार को दोबारा केंद्र की सत्ता में लाने के लिए मजबूती से काम करेंगे।


scroll to top