अमलेश्वर के कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष व भाजपा नेता 16 जुआड़ी गिरफ्तार
00 रायपुर व दुर्ग के जुआरियों से 25 लाख से अधिक की सामग्री जप्त
भिलाई नगर 03 मार्च 2026:- दुर्ग जिले के थाना अमलेश्वर क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे कुल 3 लाख 59,470 नगद सहित 22 नग मोबाइल फोन, 03 मोटरसाइकिल एवं 03 चारपहिया वाहन जप्त किया गया है। जप्त सामानों की कुल अनुमानित मूल्य 25 लाख रुपये से अधिक मानी जा रही है।

अमलेश्वर थाना पुलिस को 1 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रूपयों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर थाना अमलेश्वर पुलिस टीम एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान 16 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों में रोहित निर्मलकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर, नरेश सोनकर, उम्र 29 वर्ष, निवासी पाठागांव, रायपुर, प्रमोद वर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी सत्यम विहार, रायपुर, मुकेश कुमार धीमर, उम्र 28 वर्ष, निवासी गुरुवार बाजार चौक, दुर्ग, संजू सोनकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खुडमुड़ा, दुर्ग, नारायण टंडन, उम्र 24 वर्ष, निवासी मगरघटा दुर्ग, डिजेन्द्र निर्मलकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी बस्तीपारा कुथरेल, दुर्ग, पुनीत राम साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग, विनोद अमरदास, उम्र 35 वर्ष, निवासी मगरघटा, दुर्ग, शुभम चंद्राकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी सत्यम विहार, रायपुर, गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, उम्र 52 वर्ष, निवासी भाठागांव, रायपुर, मनीष साहू उर्फ गुड्डू, उम्र 30 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग, सोनू साहू उर्फ दुर्गेश, उम्र 29 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग, सत्यनारायण साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खुडमुड़ा, दुर्ग, संजय साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी सत्यम विहार कॉलोनी, रायपुर, महेंद्र साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी अमलेश्वर, दुर्ग शामिल हैं।




