कांग्रेसी जोन अध्यक्ष  ने भाजपा का दामन थामा…. रविवार 17 मार्च को 2-3 हजार कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कर सकते हैं भाजपा में प्रवेश ?….

IMG-20240314-WA1426.jpg

भिलाईनगर 14 मार्च 2024 :- कांग्रेस पार्षद ने थामा कमल का हाथ – 17 मार्च को 2-3 हजार कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कर सकते हैं भाजपा में प्रवेश दुर्ग सांसद विजय बघेल ने गुरुवार को कांग्रेस के कद्दवार नेता और जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह को भाजपा में प्रवेश करा दिया है। जालंधर के साथ कई अन्य युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी प्रवेश किया है। जालंधर के भाजपा में जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
भाजपा के भिलाई जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि जालंधर सिंह भिलाई नगर निगम अंतर्गत कैंप 2 वार्ड 35 से पार्षद हैं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव जीता था। इसके बाद कांग्रेस में प्रवेश किया था। कांग्रेस शासन काल में उन्हें भिलाई निगम सरकार द्वारा जोन अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। कांग्रेस शासन जाने के बाद जालंधर ने भाजपा में प्रवेश किया है।


जिलाध्यक्ष वर्मा ने बताया कि जालंधर सिंह खुद सांसद विजय बघेल के बंगले गए थे। उन्होंने उनसे कहा कि वो उनके लिए लोकसभा चुनाव में काम करना चाहता है। इसलिए उसे भाजपा में प्रवेश दिलाया जाए। इसके बाद सांसद विजय बघेल ने गुरुवार को अपने आवास में जालंधर के भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया है।


शासन सत्ता के साथ रहते हैं जालंधर
जालंधर के भाजपा में प्रवेश करने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कुछ कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि इससे उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि जालंधर जैसे नेता हमेशा शासन सत्ता के साथ ही रहते हैं। जालंधर ने सबसे पहले भाजपा ज्वाइन किया था। उनकी पत्नी साल 2010 से 2015 के बीच भाजपा पार्षद रहीं। उसके बाद फिर से उसने भाजपा का दमन छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और कांग्रेस शासन होने से कांग्रेस में प्रवेश किया था।
17 मार्च को हजारों की संख्या भाजपा प्रवेश करेंगे कांग्रेसी
जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा का दामन थामना चाह रहे हैं। भाजपा सभी का खुले दिल से स्वागत करती है। 17 मार्च को भाजपा प्रवेश का बड़ा कार्यक्रम है। इसमें सांसद विजय बघेल के सानिध्य में दो से तीन हजार कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में प्रवेश करेंगे।


scroll to top