बड़ी खबर : चंदे का विवाद गांव में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या….मृतक ग्राम विकास समिति का अध्यक्ष….आरोपी कोषाध्यक्ष गिरफ्तार …

IMG_20220928_124704.jpg

बालोद 28 सितंबर 2022: जिला मुख्यालय से 14 किमी दूर ग्राम अरौद के रंगमंच के पास विवाद हो गया। इस दौरान ग्राम विकास समिति के कोषाध्यक्ष पिनेश कुमार यादव (53) ने समिति के अध्यक्ष रामकिशुन यादव (65) को पीट पीटकर मार डाला। हाथ, मुक्का, पैर से इतना मारा कि सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई।

पुलिस व डॉक्टरों के अनुसार मारपीट के दौरान रामकिशुन के जमीन में गिरने पर सिर में चोट लगी होगी। उम्र 65 के आसपास थी, बुजुर्ग होने की वजह से सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में लगी अंदरूनी चोट को झेल नहीं पाया। सिर का फटना मौत की मुख्य वजह बनी। घटना सोमवार रात 8 बजे के आसपास उस समय की है। .पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम अरौद गांव पहुंची। जहां आरोपी को गिरफ्तार किया।

बेटे की जुबानी- फंड को लेकर विवाद, मरते दम तक पीटाः मृतक के बेटे प्रमोद कुमार यादव के अनुसार सोमवार को नवरात्रि के पर्व पर हमारे गांव के रंगमंच के पास दुर्गा प्रतिमा स्थापित होने के बाद माता सेवा जसगीत का कार्यक्रम चल रहा था। ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष होने के नाते पिता. कार्यक्रम के दौरान वहीं पर उपस्थित थे। वहां समिति के कोषाध्यक्ष पिनेश यादव भी मौजूद थे। इसी दौरान दोनों के बीच ग्राम समिति के फंड
की बात को लेकर रात करीबन 8 बजे वाद विवाद हुआ। वाद-विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। आरोपी पिनेश यादव ने हाथ, मुक्का एवं पैर से मारपीट की। जिससे पिता बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।


scroll to top