पार्षद इंजीनियर सलमान को मेयर इन काउंसिल में मिली जगह… रीता सिंह गेरा अब महिला बाल विकास विभाग संभालेंगी…

IMG_20250320_003046.jpg

सलमान को फिर MIC में मिली जगह, रीता का बदला विभाग

भिलाई नगर 19 मार्च 2025:- निगम के पार्षद पद से निष्कासित इंजी. सलमान को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद निगम सरकार ने उन्हें फिर से पार्षद बना दिया है। इसके साथ ही महापौर नीरज पाल ने फिर से उन्हें एमआईसी में जगह देते हुए संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण का विभाग सौंपा है। वहीं रीता सिंह गेरा को अब महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है रीता सिंह का विभाग महापौर ने बदल दिया है अब उन्हें महिला बाल विकास विभाग की जाबदारी दी गई है

महापौर नीरज पाल ने बताया कि निगम की मेयर इन काउंसिल में 13 एमआईसी मेंबर होने चाहिए। इंजीनियर सलमान का पार्षद पद का निर्वाचन संभागायुक्त ने रद्द कर दिया था।

इसके बाद मीरा बंजारे को महिला बाल विकास विभाग देते हुए 13 एमआईसी मेंबर बनाए गए थे।

भिलाई नगर निगम में आज 20 मार्च को बजट बैठक है। इसके बाद सामान्य सभा की बैठक बुलाई जाएगी। नियम के मुताबिक निगम में 13 एमआईसी मेंबर होने चाहिए, लेकिन भिलाई में 12 एमआईसी मेंबर ही हो रहे थे। इसलिए मेयर नीरज पाल ने आदेश जारी करते हुए इंजी. सलमान को एमआईसी में जगह दी और 13 एमआईसी मेंबर बनाए हैं।

इंजीनियर सलमान की निगम में फिर वापसी हो गई है और उन्हें महापौर ने मेयर इन काउंसिल में जगह दी है इंजीनियर सलमान ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  कहा कि सबसे खूबसूरत दृश्य है।
खुद की वापसी देखना।।


पार्षद फिर उपसभापति के रूप में निगम जाने का पूर्व में भी सौभाग्य मिला है लेकिन आज पहली बार भिलाई नगर निगम शहर सरकार में मंत्री (संस्कृति पर्यटन मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग) MIC सदस्य के रूप पद ग्रहण करते हुए निगम के MIC बैठक में शामिल हुआ।। आज ही मेयर नीरज पाल और अन्य MIC सदस्यो के साथ मिलकर विभिन्न विषय में सार्थक चर्चा हुई।। पुनः युवा नेतृत्व  विधायक देवेंद्र यादव  , महापौर नीरज पाल , जिला संगठन प्रमुख मुकेश चंद्राकर  को दिल से आभार ।।। आप सबको विश्वास दिलाता हु कि बाकी जिम्मेदारी के जैसे पूरे निष्ठा और ईमानदारी से अपनी भूमिका का निर्वहन करूंगा।।


scroll to top