रायपुर 12 फरवरी 2023 // राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्यपाल खान के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनका स्वागत व अभिवादन किया।

दोनों ही राज्यपालों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम भी जाना। राज्यपाल सुश्री उइके और राज्यपाल खान के बीच देश व प्रदेश के विभिन्न विषयों, गतिविधियों और प्रदेश में हो रहे नवाचारों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।










इस अवसर पर दोनों राज्यपालों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर परस्पर एक-दूसरे का सम्मान किया। साथ ही राज्यपाल उइके ने राज्यपाल खान को प्रदेश विशेषताओं की जानकारी दी और छत्तीसगढ़ भ्रमण का आग्रह किया।



