चरोदा बस्ती में अपराधी प्रवृत्ति के यूवको द्वारा जमकर बवाल कुछ लोगों के साथ की गई मारपीट… बस्ती के लोगों ने रात्रि में भिलाई तीन थाने का किया घेराव

भिलाई नगर 16 अक्टूबर 2025:- 15 अक्टूबर बुधवार की रात्रि में नशे में चूर अपराधी प्रवृत्ति के युवको द्वारा मारपीट की घटना के बाद देर रात्रि पुरानी भिलाई थाने में चरोदा बस्ती के लोगों ने जाम का बवाल मचाया उनकी मांग थी कि मारपीट करने वाली युवकों को हमारे हवाले किया जाए पुलिस बस्ती के लोगों को समझने में लगी हुई बताया जाता है कि इस दौरान आक्रोशित कुछ लोगों ने चरोदा बस्ती में एक दो वाहनों में आग भी लगाई है समाचार लिखे जाने तक पुरानी भिलाई थाने में चरोदा बस्ती के लोगों का जमघट लगा हुआ है जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी गण भी पुलिस फोर्स के साथ थाने पहुंच गए हैं।

पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत चरोदा बस्ती में बुधवार की रात जमकर हंगामा हुआ। चरोदा बस्ती के कुछ युवकों ने अन्य युवकों के साथ मारपीट कर दी। बताया जाता है की मारपीट करने वाले युवक अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इसके बाद बस्ती में माहौल गर्मा गया एवं बस्ती के अन्य लोग भड़क उठे।

माहौल बिगड़ता देख मारपीट करने वाले कुछ युवक थाने पहुंच गए। उनके पीछे-पीछे चरोदा बस्ती के लोग भी देर रात थाने में पहुंच गए। बताया जाता है कि इस बीच चरोदा बस्ती में एक दो वाहनों में आग लगाने का प्रयास भी हुआ। देर रात तक चरोदा बस्ती के लोग भिलाई तीन थाना परिसर में ही डटे हुए थे उनका कहना था कि आरोपियों को बाहर निकाला जाए। इस दौरान पुलिस किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत करने में लगी हुई हैं।।



