साइबर फ्रॉड की राशि के संबंध में विशेष अभियान चलाकर मां- बेटा सहित 06 खाता धारकों पर कार्यवाही
▪️ विभिन्न बैंकों के खातों के चेक के माध्यम से धोखाधड़ी की राशि का लेन-देन पाया गया

भिलाई नगर 12 फरवरी 2026:- दीगर राज्यों से प्राप्त सूची के खातों को चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी । 26 प्रकरणों में संलिप्त एक बैंक खाते की जानकारी प्राप्त एक अन्य खाते में 13 लाख रुपये की संदिग्ध राशि का लेन-देन विभिन्न खातों के माध्यम से धोखाधड़ी की राशि आहरित कर उपयोग किया गया 06 खाताधारकों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में दर्ज साइबर धोखाधड़ी प्रकरणों की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि विभिन्न बैंकों के खातों में ठगी की राशि प्राप्त कर चेक एवं अन्य माध्यमों से निकासी की गई है। 11.02.2026 को विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया गया, जिसमें 06 खाता धारकों को चिन्हित कर पूछताछ एवं वैधानिक कार्यवाही की गई।



जांच में पाया गया कि संबंधित खातों के माध्यम से विभिन्न जिलों में दर्ज कुल 26 शिकायतों की राशि का लेन-देन हुआ है। एक प्रकरण में 13,00,000/- रुपये, अन्य प्रकरणों में 15,000/- रुपये, 38,800/- रुपये एवं 50,00,000/- रुपये तक की राशि का संदेहास्पद लेन-देन पाया गया। संबंधित प्रकरणों में पूर्व से अपराध पंजीबद्ध हैं तथा अन्य में अपराध क्रमांक दर्ज कर विवेचना की जा रही है।



जिला दुर्ग अंतर्गत विभिन्न बैंक शाखाएँ एवं संबंधित खाता संचालन स्थल
रूपेश बंजारे, आज़ेन्द्र साहू,
जावेद शेख, सरस्वती निषाद, हेमा बिनानी, निवासी दुर्ग अभिषेक गुप्ता, निवासी दुर्ग
जप्त सामग्री :
▪️ संबंधित बैंक खातों के दस्तावेज
▪️ लेन-देन संबंधी अभिलेख
▪️ चेक एवं अन्य बैंकिंग दस्तावेज




