पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू  ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की ली एक महत्वपूर्ण बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने दिए निर्देश.... - Steel City Online News Portal

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू  ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की ली एक महत्वपूर्ण बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने दिए निर्देश….

IMG-20260309-WA1340.jpg

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू (IPS) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की ली एक महत्वपूर्ण बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने दिए निर्देश।

ईंट भट्ठों, फैक्ट्रियों एवं बाड़ी में कार्यरत मजदूरों व ठेकेदारों, होटलों, ढाबों, लॉज और किरायेदारों के आधार कार्ड की सख्त जांच करने दिए निर्देश।

थाना/चौकी क्षेत्रों में स्थित बाड़ियों एवं फार्म हाउसों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन जांच के दिए निर्देश।

अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सरप्राइज चेकिंग लगाकर वाहनों की सख्त जांच के दिए निर्देश।

भीड़भाड़ वाली जगहों, बस स्टैंड, चौपाटी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कार्यवाही करने दिए निर्देश।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु “समाधान ऐप” के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर।

पेंडिग शिकायत जांच एवं वरिष्ठ कार्यालयों से वेब पोर्टल के माध्यम से ऑन लाईन प्राप्त शिकायत को जल्द से जल्द निराकरण करने दिए निर्देश।

आम जनता से मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनकी शिकायतों को धैर्य से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें: डीआईजी (DIG)  रामकृष्ण साहू।


बेमेतरा, 09 मार्च 2026:- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी रणनीति तैयार करना था।

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू  ने "समाधान ऐप" के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया कि मकान मालिक एवं होटल/लॉज संचालक किरायेदारों एवं यात्रियों की जानकारी अनिवार्य रूप से ऐप पर अपलोड करें। प्रतिदिन भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बस स्टैंड, चौपाटी में चेकिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करने, एवं संदिग्ध व्यक्तियों – ठेला/गुमटी लगाने वाले, फेरीवालों – की पहचान कर आवश्यक चेकिंग कार्रवाई के निर्देश दिए गए। *मकान मालिकों से* अपील की गई कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर मकान देने से पूर्व उसकी सूचना नजदीकी थाना में अनिवार्य रूप से दें। होटल/लॉज संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे रुकने वाले सभी व्यक्तियों का आधार कार्ड जांचें और समाधान ऐप में उनका विवरण दर्ज करें।

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों को उनके थाना/चौकी क्षेत्रों में स्थित बाड़ियों एवं फार्म हाउसों की सघन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वहां किसी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ (नशे) का उत्पादन या भंडारण न किया जा रहा हो तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित न हो रही हो। *इस संबंध में संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

*उन्होनें* ने ईंट भट्ठों, फैक्ट्रियों एवं बाड़ी में कार्यरत मजदूरों व ठेकेदारों की जानकारी एकत्र कर उनका सत्यापन करने हेतु भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। *पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने* अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सरप्राइज चेकिंग लगाकर वाहनों की सख्त जांच के निर्देश दिए। उन्होंने "सशक्त एप" के माध्यम से वाहनों की चेकिंग कार्यवाही को प्रभावी बनाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। *उन्होंने* यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू  ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग से संबंधित सभी रजिस्टर व रिकॉर्ड पूरी तरह कंप्यूटरीयकृत कर अपडेट रखें, ताकि उच्च अधिकारी द्वारा मांगे गए जवाब निर्धारित समय पर भेजे जा सके। सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा कि सभी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निश्चित समय अवधि में निपटारा कर पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाए।

उन्होनें ने* वरिष्ठ कार्यालयों से वेब पोर्टल के माध्यम से ऑन लाईन प्राप्त शिकायत की जानकारी लेकर जल्द से जल्द निराकरण करने एवं थाना/चौकी में पेंडिग शिकायत जांच व पत्रों की शीघ्र निकाल करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)  रामकृष्ण साहू  ने कहा कि* फरियाद लेकर आने वाले लोगों से मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनकी शिकायतों को धैर्य से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत को धैर्य से सुन कर उसे शीघ्र अति शीघ्र निराकरण/समाधान का प्रयास किया जाएगा, तो निश्चित तौर पर समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा तथा समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि नजर आएगी।

डीआईजी (DIG) ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इन सभी गतिविधियों की नियमित समीक्षा करें एवं आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी  राजेश कुमार झा, डीएपी भूषण एक्का,डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।


scroll to top