DGP  अरुण देव गौतम ने वित्त नियंत्रक शंकर झा द्वारा रचित छ.ग. भण्डार क्रय नियम एवं जेम पोर्टल से शासकीय क्रय पुस्तक का किया विमोचन….

IMG_20251204_230121.jpg

वित नियंत्रक शंकर झा द्वारारचित छ.ग. भण्डार क्रय नियम एवं जेम पोर्टल से शासकीय क्रय पुस्तक का विमोचन 

रायपुर 04 दिसंबर 2025:- गुरुवार 04 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ राज्य वित सेवा के वित नियंत्रक  शंकर झा द्वारा  छ.ग. भण्डार क्रय नियम एवं जेम पोर्टल से शासकीय क्रय नामक पुस्तक लिखी गई है इस पुस्तक का विमोचन पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ। यह पुस्तिका शासकीय सामाग्रीयों की खरीदी में काफी उपयोगी व मार्गदर्शी है।

इस मार्ग दर्शिका में भण्डार क्रय नियम के अद्यतनप्रावधानों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम-2002] भण्डार से संबंधित वित्तीय संहिता के प्रावधान] पुरानी भण्डार सामाग्री का निराकरण ]जीएसटी में स्त्रोत पर कटौती (टीडीएस) के संबंध में मार्गदर्शिका] ,शासकीय दूरभाष सुविधा] शासकीय वाहन व्यवस्था, Purchase from GEM Portal, वित्तीय अधिकार भाग-1 2024 भी समाहित है। 

पुलिस महानिदेशक  अरुण देव गौतम द्वारा पुलिस मुख्यालय के कान्फ्रेंस हॉल में उक्त पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  एस आर पी कल्लूरी, अमित कुमार , प्रदीप गुप्ता , अंकित गर्ग ,बद्री नारायण मीणा, एवं  समस्त पुलिस महानिरीक्षक ,उप पुलिस महानिरीक्षक सहायक पुलिस महानिरीक्षक तथा अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।


scroll to top