आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता….

IMG-20260204-WA0975.jpg

आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

भिलाई नगर 05 फरवरी 2026:- सीआईसीए के कप्तान उमेश मलायत अपनी शानदार एवं कसी हुई गेंदबाजी से कटाया अपनी टीम के लिए फाइनल का टिकट सीआईसीए की टीम ने आईआईएमएम को 11 रनों से हरा कर किया फाइनल में प्रवेश एनआईटी रायपुर एवं सीआईसीए का होगा फाइनल में भिडंत

ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एस.सी. एंड सी.ए. के संयुक्त तत्वावधान में पंचम वर्ष डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ’डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी - 2025 का आयोजन सेक्टर-1, भिलाई क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।  03.02.2026 को द्वितीय सेमी फाइनल मैच खेला गया जिसका विवरण इस प्रकार हैः- द्वितीय सेमी फाइनल मैच सीआईसीए एवं आईआईएमएम की टीमों के मध्य खेला गया।

ओए-बीएसपी कोषाध्यक्ष  सौभाग्य रंजन साहू ने दोनों टीमों के मध्य टॉस कराया। सीआईसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सीआईसीए की टीम अपने निर्धारित 15 ओवर में 09 विकेट खोकर 81 रनों का स्कोर खड़ा किया। सीआईसीए की ओर से सलामी बल्लेबाज गोवर्धन रात्रे एवं अजय नाथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22-22 रनों की पारी खेली एवं आईआईएमएम के नवनीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 9 रन देकर 04 विकेट झटके।

इसके जवाब में आईआईएमएम की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए अपने 09 विकेट खोकर मात्र 70 रन ही बना सकी। इस प्रकार सीआईसीए की टीम ने 11 रनों से मैच जीता और फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। आईआईएमएम की ओर से शिखर शर्मा ने सर्वाधिक 30 रन बनाए जिसमें 02 शानदार छक्के शामिल थे। सीआईसीए के कप्तान उमेश मलायत ने शानदार एवं कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 03 ओवरों में 8 रन देकर 03 बहुमूल्य विकेट लिए। सीआईसीए के कप्तान उमेश मलायत ऑफ द मैच रहेे। मैन ऑफ द मैच की ट्राफी ओए-बीएसपी महासचिव  अंकुर मिश्रा एवं ओए-बीएसपी सचिव  अनु पी द्वारा उमेश मलायत को दिया गया। फाइनल में सीआईसीए की टक्कर एनआईटी रायपुर की टीम से होगा।

इस मैच के एम्पायर – आनंद खरलकर एवं टी लक्ष्मी, तथा स्कोरर – विनोद देवघरे थे तथा कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद, जीवन सिंह रहे।


scroll to top