ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सुपेला पुलिस ने अब तक 24 अपहृत बालक/बालिकाओं को किया दस्तयाब….. नाबालिक लड़की से अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी बनारस (उ०प्र०) से गिरफ्तार……पक्की खबर के आधार पर लगातार 48 घण्टे सफर करने बाद पकड़ाया आरोपी…..सुपेला पुलिस की तत्परता से पीड़िता एवं आरोपी बरामद

IMG_20231207_232948.jpg

भिलाईनगर 7 दिसंबर 2023 :- ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सुपेला पुलिस ने अब तक कुल 24 अपहृत बालक/बालिकाओं को किया दस्तयाब….. नाबालिक लड़की से अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी बनारस (उ०प्र०) से गिरफ्तार……पक्की खबर के आधार पर लगातार 48 घण्टे सफर करने बाद पकड़ाया आरोपी…..सुपेला पुलिस की तत्परता से पीड़िता एवं आरोपी बरामद।

सुपेला क्षेत्र के रहने वाले प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इनकी नाबालिग पुत्री 13 वर्ष को अज्ञात आरोपी द्वारा व्यपहरण कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना मे लेकर पता तलाश किया जा रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में नाबालिग बालक / बालिकाओं के दस्तयाबी हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाकर पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान ज्ञात हुआ की अपहृता को व्यपहरण कर आरोपी बनारस (उ०प्र०) ले गया है।

खबर पुख्ता होने पर सुपेला पुलिस तत्काल टीम गठित कर टीम बनारस (उ०प्र०) रवाना किया। सुपेला पुलिस लगातार 48 घण्टे सफर कर पीड़िता को बनारस (उ०प्र०) से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को भी घेराबंदी कर बनारस (उ०प्र०) से पकड़ा गया। पीड़िता से विधिवत पूछताछ करने पर बतायी कि आरोपी शिवम चौहान उर्फ बिट्ठू द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है।

प्रकरण में भादवि एवं पाक्सो एक्ट की धाराओ का इजाफा किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को आज 07 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी किस्म का है पूर्व में भी इसके विरूद्ध कई मामले दर्ज है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, सउनि नीलकुसुम भदौरिया, खुशबू वर्मा, प्र.आर. संतोष राज, आर. विकास तिवारी, विवेक सिंह एवं म.आर. दीप्ति चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।


scroll to top