इस्पात नगरी भिलाई में 25 से 29 दिसम्बर तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन....ध्वज पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा=... - Steel City Online News Portal

इस्पात नगरी भिलाई में 25 से 29 दिसम्बर तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन….ध्वज पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा=…

IMG-20251215-WA1094.jpg

इस्पात नगरी भिलाई में 25 से 29 दिसम्बर तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन….

ध्वज पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा

भिलाई नगर 15 दिसंबर 2025:-  इस्पात नगरी भिलाई में जयंती स्टेडियम के समीप ग्राउण्ड में 25 से 29 दिसम्बर तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा हैं। उक्त आयोजन हेतु आज ध्वज पूजन किया गया। सेवा समर्पण समिति द्वारा आयोजित दिव्य हनुमंत कथा के इस ध्वज पूजन कार्यक्रम में प्रदेश के गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री  विजय शर्मा भी शामिल हुए। जगदलपुर के विधायक  किरण सिंह देव की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल पर विधि-विधान पूर्वक हनुमंत एवं ध्वज पूजन कर ध्वज फहराया गया।

ध्वज पूजा उपरान्त सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सेवा समर्पण संस्था द्वारा आयोजित दिव्य हनुमंत कथा का आज ध्वज पूजन के साथ ही औपचारिक शुरआत हो गई है और अब तैयारी जोरों पर है आज ध्वज पूजन समारोह में बड़ी संख्या में सनातनी पहुंचे और कथा के आयोजन में यथासंभव अपनी अपनी सेवाए देने की बात कही इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कथा देश दुनिया में प्रासंगिक है सनातन धर्म का विस्तार व हिंदुओ की एकजुटता के लिए वे अग्रणी भूमिका में है।

ऐसे में ट्वीन सिटी भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक होने वाले दिव्य हनुमंत कथा को लेकर दुर्ग भिलाई ही नही पूरे प्रदेश की लोग उत्साहित है सभी को हनुमान जी द्वारा किए गए श्रीराम जी की भक्ति व शौर्य गाथा श्रवण करने का पुण्य अवसर मिलेगा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी दिव्य हनुमंत कथा के कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा की कथा आयोजन के सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रशासनिक दृष्टि से शासन प्रशासन हर संभव सहयोग करेंगे पानी बिजली यातायात व्यवस्था साफ सफाई, चिकित्सा स्वास्थ्य, जैसे मूलभूत आवश्यकताओं से किसी को वंचित होना न पड़े इसके जिला स्तर जिम्मेदार अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

दिव्य हनुमंत कथा ध्वज पूजन के अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष और सेवा समर्पण समिति के संयोजक  राकेश पाण्डेय, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू ,भाजपा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, श्रीमती ऊषा टावरी, श्रीमती माया बेलचंदन, समाज सेवक बसंत अग्रवाल सहित आयोजन समिति के सदस्य व बड़ी संख्या में सनातनी उपस्थित थे।


scroll to top