दिव्य अनुभूति विद्यालय, कोहका द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं का सम्मान किया गया…

IMG-20260123-WA2157.jpg

दिव्य अनुभूति विद्यालय, कोहका द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं का सम्मान किया गया!


भिलाई नगर 23 जनवरी 2026:- बसंत पंचमी के अवसर पर सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण पर दीप प्रज्वलन किया गया!इसके उपरांत आए हुए अतिथियों का स्वागत प्राचार्य जेपी घनघोरकर द्वारा किया गया!

मुख्य अतिथि रजनी बघेल ने आंगनबा कार्यकर्ता का दिव्य अनुभूति विद्यालय व महेश वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भा ज पा भिलाई द्वारा सम्मान किया और कहा कि आप सभी सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका आप सभी की होती है! आपका योगदान महत्वपूर्ण है!

महेश वर्मा ने कहा कि बसंत पंचमी पर विद्यालय प्रबंधन का यह प्रयास सराहनीय है

भाजयुमो प्रदेश प्रमुख आईटी अमित मिश्रा ने कहा कि बसंत पंचमी का यह त्योहार प्रकृति में नई ऊर्जा और उल्लास का प्रतीक है, जो जीवन में ज्ञान और रचनात्मकता लाने का संदेश देता है! शीत ऋतु के अंतिम और बसंत ऋतु के आरम्भ में शुक्ला पक्ष की पंचमी को यह त्यौहार मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया जाता है!

संदीप उपाध्याय ने स्कूल प्रबंधन के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पर पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कार भी सिखाए जाते है!

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रजनी बघेल, अन्य अतिथियों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व पार्षद महेश वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, दिव्य भसीन, भाजयुमो प्रदेश प्रमुख आईटी अमित मिश्रा, संदीप उपाध्याय, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक महेंद्र शर्मा, समाजसेवी कन्हैया सोनी , शारदा गुप्ता, शिक्षा विद आशीष गल पाण्डेय, मंदिर समिति के विनय गणेश व अशोक यादव उपस्थित थे!

आंगनबाड़ी कार्यरत महिलाओं में योमेश्वरी साहू, मीरा साहू, उत्तरा सहारे, रागिनी वर्मा, सरस्वती नागेश्वर, माधुरी वर्मा, मीना जंघेल, संतोषी साहू, पंचशीला मेश्राम, कुमलेश्वरी जंघेल का सम्मान किया गया!

दिव्य अनुभूति विद्यालय, कोहका, प्रबंधन से माधुरी वर्मा, ममता पाण्डेय, अन्नपूर्णा मैडम, अनीता शर्मा, रोहिणी जंघेल,न चित्ररेखा साहू, तिलेश्वरी साहू, गिरजा जंघेल, जागेश्वरी वर्मा, मंजुलता जंघेल, विद्या देवांगन उपस्थित रही!


scroll to top