एम.जे महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. तृषा शर्मा को दुबई में मिला “अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान अवार्ड”..

IMG-20230922-WA0363.jpg

भिलाई नगर 23 सितंबर 2023:- भिलाई के एम जे महाविद्यालय के शिक्षा संकाय की प्राध्यापक डॉ तृषा शर्मा को दुबई में आयोजित कला एवं मानविकी की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी उत्सव में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान अवार्ड से सम्मानित किया गया।

14 सितंबर को दुबई में आयोजित मुख्य समारोह में यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि 40 से अधिक शोध-पत्र, 4 महत्वपूर्ण किताबों और संस्कृति पर नियमित कालम लिखने वाली प्राध्यापक डॉ तृषा शर्मा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में शोध निर्देशक भी हैं और उन के निर्देशन में पीएचडी भी हो चुकी है।

डॉ शर्मा शिक्षा संकाय और इतिहास दोनों विषयों में पीएचडी हैं और अनेक विश्वविद्यालयों की पाठ्यक्रम समिति की विषय विशेषज्ञ हैं। दुबई में सम्मेलन में उनके द्वारा शोध-पत्र भी प्रस्तुत किया गया।


scroll to top