दुर्ग जिला भाजपा की कार्यकारिणी घोषित शिवेंद्र परिहार सहित 6 उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश सेन कोषाध्यक्ष होंगे,

दुर्ग 25 सितंबर 2025:- दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आज भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से दुर्ग जिला भाजपा 18 पदाधिकारियों की घोषण की है कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष 6 मंत्री दो महामंत्री कोषाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष कार्यालय मंत्री व सह कार्यालय मंत्री की घोषणा की गई है।

शिवेंद्र सिंह परिहार, मनोज सोनी सहित 6 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है नवीन पवार सहित 6 लोगों को मंत्री पद का दायित्व दिया गया है पांच महिलाओं को पदाधिकारी बनाया गया है ओम प्रकाश सेन जिला भाजपा दुर्ग के कोषाध्यक्ष होंगे सैयद आसिफ अली को कार्यालय मंत्री का दायित्व सौपा गया है। दुर्ग जिला भाजपा की कार्यकारिणी में महिला वर्ग से श्रीमती हर्ष चंद्राकर सुश्री सरिता मिश्रा को उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री वर्मा ,श्रीमती हिमा साहू, श्रीमती शैलेंद्र मांडवी, को मंत्री बनाया गया है।वहीं दिलीप साहू एवं विनोद अरोरा को जिला महामंत्री बनाया गया है।







