दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव एवं  राम गोपाल गर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा बस स्टेण्ड दुर्ग मे यातायात पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया उद्घाटन

IMG-20240109-WA1388.jpg

दुर्ग 9 जनवरी 2024:- विधायक गजेन्द्र यादव एवं राम गोपाल गर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा बस स्टेण्ड दुर्ग मे यातायात पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया।

यातायात पुलिस सहायता केन्द्र बनने से पुलिस की उपस्थिति मे बस स्टेण्ड मे लगने वाले जाम से लोगो कों राहत मिलेगा।

पी.ए सीस्टम एवं जिंगल से बस चालको एवं आटो चालको को यातायात नियमों का पालन करने जागरूक किया जाऐगा।

बस मालिकों द्वारा भी बस स्टेण्ड मे यातायात व्यवस्था सुधार और अपने बस चालकों को सड़क मे वाहन ना खडा करने समझाईस दी जावेगी आश्वासन दिया गया।

गजेन्द्र यादव, विधायक दुर्ग शहर एवं राम गोपाल गर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा दुर्ग बस स्टेण्ड दुर्ग में आज 09 जनवरी 2024 को यातायात पुलिस केन्द्र का उद्घाटन किया गया। पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा बस स्टेण्ड में लगने वाले जाम को लेकर यातायात पुलिस को इस समस्या का समाधान हेतु निर्देशित किया गया था

जिसके परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यरांज के नेतृत्व में बस स्टेण्ड में एक यातायात पुलिस सहायता केन्द्र खोलने का विचार किया गया था। यातायात पुलिस सहायता केन्द्र खुलने से बस स्टेण्ड में लगने वाले जाम से

आम जनता को जरूर राहत मिलेगा साथ ही साथ ही पुलिस सहायता केन्द्र में पी.ए सीस्टम लगा है जिससे डियूटी में उपस्थित कर्मचारी द्वारा समय समय पर बस एवं उनके चालको, एवं आटो चालको को ऐलाउंस कर वाहन सड़क में खडा ना करने समझाईस दी जायेगी

अन्यथा ऐसे वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी। पुलिस सहायता केन्द्र में जिंगल भी लगाया गया है जिसके माध्यम से वाहन चालको, बस चालको को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जावेगा।

आज के इस यातायात सहायक केन्द्र उद्घाटन कार्यक्रम मे सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, निरीक्षक पी.डी.चंद्रा, निरीक्षक यसकरण ध्रुव यातायात के अधिकारी/कर्मचारी, बस मालिक संघ के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा एवं अन्य बस मालिक उपस्थित रहें।


scroll to top