दुर्ग पुलिस की कार्यवाही, अमानत में खयानत करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में हो चुकी है प्रकरण के 04 आरोपियों की गिरफ्तारी

दुर्ग 27 जनवरी 2026:- आरोपियों द्वारा माल गबन कर चैन बनाकर बेचा माल कबाडी से स्क्रैप, स्कैप से कम्पनी में गया माल घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने किया चैन को ध्वस्त गबन का माल खरीददार ओम सांई इण्डस्ट्रीज भिलाई के मालिक दिनेश अग्रवाल के खिलाफ की गई कार्यवाही अमानत में खयानत किये एचबी, वाईंडिग वायर कुल 12 टन 50 किलो कीमती करीबन 6,56,699 रू, नगदी रकम 8000 रूपये जुमला 6,65000 रूपये जप्त

पूर्व में घटना में प्रयुक्त वाहन कं. सी.जी. 04 पी.आर. 8522 कीमती 20,00,000 रू, नगदी रकम 15000 तथा घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन प्रकरण में हो चुकी है जप्त
अबतक कुल 27,00,000 रूपये का माल हो चुका है बरामद (रिकवरी)

प्रार्थी प्रदीप कुमार शुक्ला 07.01.2026 को थाना आकर एक आवेदन प्रस्तुत किया कि वाहन ट्रक के. सी.जी. 04 पी.आर. 8522 के चालक अमल खान एंव वाहन स्वामी तरूण कुमार यादव द्वारा 29.12.2025 को मित्तल इंडस्ट्रीज रसमडा बोराई जिला दुर्ग से एचबी वायर और वाईडिग वायर कुल 12 टन 50 किलो कीमती करीबन 6,56,699 रू. के माल को मौली उद्योग पुणे ले जाने का आश्वासन देकर माल प्राप्त कर उक्त माल को संबंधित स्थान में न पहुंचाकर गबन करने की लिखित आवेदन पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 316(3),3(5) बीएनएस का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर



आरोपीयान का पता तलाश कर पूछताछ पर आरोपीयान द्वारा आरोपी तरूण के वाहन का फर्जी किरायानामा बनाकर उस ट्रक को ट्रांस्पोर्टर से आर्डर मिलने पर माल लोड कर उसे पार्टी के पास न छोड़कर पहचान के कबाड़ी आमीर खान को बेचकर पैसा कमाना तथा ट्रक को चोरी होना बताते हुए उसे कटवाने की योजना बनाये तथा पैसा आपस में बांट लेने की योजना बनाकर अपराध करना स्वीकार किया तथा आरोपी आमीर खान द्वारा उक्त माल को 3 लाख रू. में खरीदना तथा स्कैप वाले सुरेन्द्र यादव पता हीरापुर लोहाबाजार रायपुर के पास 3,62,000 रू. में बेचना तथा स्कैप वाले सुरेन्द्र यादव द्वारा उक्त माल को ओम सांई इण्डस्ट्रीज भिलाई के मालिक दिनेश अग्रवाल को 3,80,000 रू. में बेचना पाये जाने से उक्त माल को ओम सांई इण्डस्ट्रीज भिलाई के फैक्टरी से जप्त कर आरोपी कम्पनी मालिक दिनेश अग्रवाल के खिलाफ धारा 35 (1) (बी) (ii) बी.एन.एस. एस. के अनुसार कार्यवाही की गई है तथा गबन किये माल को बिकी करवाने वाले स्क्रैप खरीदी बिकीकर्ता आरोपी सुरेन्द्र यादव को 25/01/2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं। प्रकरण के फरार आरोपी ट्रक ड्राईवर का पता तलाश जारी है। इस कार्यवाही में थाना पुलगांव व चौकी अंजोरा स्टाफ की अहम भूमिका रही।।




