प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की ब्रिकी करने वाली महिला को दुर्ग पुलिस ने नागपुर महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार ,

IMG_20240220_230235.jpg

दुर्ग 20 फरवरी 2024 :- सिटी कोतवाली पुलिस व एसीसीयू की लगातार संयुक्त कार्यवाही,प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की ब्रिकी करने वाली महिला को किया पुलिस ने नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार ,।

पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं अति पुलिस अधीक्षक (शहर)  अभिषेक झा, अति. पुलिस अधीक्षक एसीसीयू  अनुराग झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग  मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव, के नेतृत्व में प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बिक्री के खिलाफ अभियान छेड़े गये अभियान के तहत् दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 10.02.2024 को बाबू तालाब के पास शिवपारा दुर्ग में 01. लक्की महार पिता सोहन महार उम्र 29 साल 02. लल्ला ढीमर पिता स्व. मोहन ढीमर उम्र 24 साल साकिना चंडी मंदिर के पीछे वार्ड 34 शिवपारा दुर्ग से अवैध रूप से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया,

आरोपी लक्की महार के द्वारा नागपुर महाराष्ट्र से ब्राउन शुगर बिक्री करने वाली महिला के बारे में बताया, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर टीम गाठित कर नागपुर (महाराष्ट्र) जाने पर आरोपी लक्की महार के द्वारा ब्राउन शुगर बिक्री करने वाली महिला का पहचान करने पर उस महिला से पूछताछ करने उसने अपना नाम चित्रा ठाकुर पति मनोज रांगडाले निवासी इतवारी रेल्वे स्टेशन शांति नगर नागपुर (महाराष्ट्र) का रहने वाली बतायी।

महिला के द्वारा जुर्म करना स्वीकर करने पर आरोपियां को गिरफ्तार कर ,, अपराध क्रमांक 67/2024, धारा 8, 21 (बी) नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपियां को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर  न्यायालय पेश किया किया है। इस कार्यवाही में उनि राधेलाल वर्मा, सउनि किरेन्द्र सिंह, सउनि सुमित मिश्रा, प्र.आर. के. 1508 प्रदीप सिंह, आरक्षक के. 1741 नरेन्द्र सहारे, आरक्षक क्र. 1401 थॉमसन पीटर, आरक्षक क. 201 संनत भारती, आरक्षक क्रं. 1785 गौर सिंह एवं म.आर. के. 355 अनिता भास्कर की भूमिका रही.

आरोपियां का नाम-
चित्रा ठाकुर पति मनोज रांगडाले निवासी इतवारी रेल्वे स्टेशन शांति नगर नागपुर (महाराष्ट्र)


scroll to top