असामाजिक किस्म के युवकों से निकलवाया गया लोहे का कड़ा रानीतराई क्षेत्र में मड़ई मेला में पहनकर घूम रहे थे युवक70 लोहे का कड़ा पुलिस ने जप्त किया

दुर्ग 28 अक्टूबर 2025:- 27/10/2025 को रानीतराई मड़ई मेला कार्यक्रम के दौरान मेला शांतिपूर्ण संपन्न करने के मकसद तथा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था लगाकर असामाजिक तत्वों एवं संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी ।

मेला के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा अभियान चलाकर बड़े-बड़े लोहे का कड़ा पहनकर घूम रहे असामाजिक किस्म के युवकों से कड़ा निकलवा कर हिदायत दिया गया। अभियान के दौरान करीब 70 युवकों के लोहे के कड़े निकलवाए गए । इस अभियान से मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ ।

सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
तीन अलग-अलग क्षेत्र में धारदार हथियार चाकू/ तलवार दिखाकर लोगो को डरा धमका रहे थे आरोपी पुलिस ने मौके से 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार ,आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया तलवार और चाकू

28.10.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मिलपारा दुर्ग पानी टंकी के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है ।
उक्त सूचना पर मौके पर दुर्ग पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम रूपेश यादव निवासी मिलपारा डिपरा वार्ड दुर्ग का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से विधिवत एक धारदार चाकू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।
इसी प्रकार जीवन प्लाजा के पीछे मेरी पर के पास से आरोपी अंकित दुबे को धारदार तलवार लहराते लोगों को डराते धमकाते पकड़ा गया ।
कचहरी के पीछे सीता राइस मिल के पास आरोपी मिहिर सोनी को चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते पकड़ा गया ।
आरोपियों के कब्जे से तलवार एवं धारदार चाकू विधिवत बरामद कर आरोपियों को थाना दुर्ग के आर्म्स एक्ट के पृथक -पृथक प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी
1- रूपेश यादव उम्र 18 साल 03 माह , मिलपारा डिपरा, दुर्ग
2- अंकित दुबे 19 वर्ष गंजपारा दुर्ग
3- मिहिर सोनी 19 वर्ष शिवपारा दुर्ग
थाना नंदिनी नगर पुलिस की कार्यवाही।तलवार नुमा हथियार से ग्रामीणों को डराने धमकाने वाला आया पुलिस के गिरफ्त में। आरोपी से एक लोहे का तलवारनुमा हथियार किया गया जप्त ,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
थाना नंदिनी नगर पुलिस को आज 28.10.2025 को सूचना प्राप्त हुई ग्राम डूमर में रोमलाल उर्फ लालु यादव पिता बारातु यादव निवासी ग्राम डूमर के द्वारा धारदार तलवारनुमा हथियार लेकर लोगो को डरा धमका रहा था जिसकी सूचना मिलने पर थाना नंदिनी नगर के द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर तलवारनुमा हथियार के साथ पकड़कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया गया। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध क्रमांक :- 275/2025
धारा :- 25,27 आर्म्स एक्ट
नाम आरोपी:- रोमलाल उर्फ लालु यादव पिता बारातु यादव 22 साल निवासी ग्राम डूमर, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग



