भिलाई नगर 20 दिसंबर 2022:! भारतीय जूडो महासंघ के तत्वाधान में झारखंड जूड़ों संघ द्वारा राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 दिसंबर तक स्पोर्ट्स मेगा कंपलेक्स खेलगांव हटवार रांची मे किया गया था। छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष ओलंपिक संघ के सह सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी अरुण द्विवेदी प्रदेश जूडो संघ के सचिव एस,आर, सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की 16 सदस्य टीम भी भाग ली थी।

78 किलो से अधिक के वजन वर्ग में भिलाई की स्नेहा नियोगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली आंध्र प्रदेश तमिलनाडु एवं पंजाब की खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया।प्रदेश अध्यक्ष अरुण दिवेदी ने बताया कि बताया कि प्रदेश की टीम में खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें मिलाई के अनलिमिटेड जूडो आकादमी में भारतीय जूडो महासंघ के बलकबेलट पी किशोर एवं विजयनाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसके कारण ही छत्तीसगढ़ टीम की एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक तथा चार खिलाड़ी हर्ष दुबे ,श्रद्धा गोस्वामी , पंकज यादव, अनिल गोटा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया इसके अतिरिक्त और चार खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल तक अपना प्रदर्शन किया।



प्रदेश अध्यक्ष अरुण दिवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीम का यह प्रदर्शन काफी वर्षों के बाद नजर आया है।
दुर्ग के खालसा स्कूल की छात्रा स्नेहा नियोगी पिता बबन नियोगी एवं माता गीतांजलि नियोगी की संतान है और पिछले 4 वर्षों से प्रशिक्षक पी,किशोर के मार्गदर्शन में हाउसिंग बोर्ड स्थित अनलिमिटेड जूडो अकादमी में अभ्यास कर रही हैं तथा लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करती जा रही है यह बहुत खुशी की बात है इस वर्ष उन्होंने राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।



स्नेहा नियोगी ईस उल्लेखनीय प्रदर्शन एवं पदक प्राप्त करने पर प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महासचिव उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान गोपाल खंडेलवाल कोषाध्यक्ष साईं राम जाखड़ प्रदेश संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी सचिव शभू सोनी आरके त्रिवेदी , आरपी शर्मा, राजीव मैनन, डॉ एम,एस, दिवेदी, राममिलन दुबे सीपी चौधरी सहित प्रदेश जूडो संघ के समस्त पदाधिकारी प्रदेश के समस्त जिला जूडो संघ के पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।




