छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन का दशहरा मिलन समारोह का हुआ आयोजन…..

IMG_20231029_174010.jpg


भिलाई नगर 29 अक्टूबर 2023:- छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन का दशहरा मिलन समारोह का आयोजन एसोसिएशन के सेक्टर 7 स्थित कार्यालय में किया गया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को दशहरा पर्व की बधाई दी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.बी.एस. ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी से मिलकर उनका हाल-चाल जानने का अवसर मिलता है। इससे भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। समाज में प्रेम और सौहार्द का महौल बने रहे, इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए।

एसोसिएशन के संरक्षक आर.पी.शर्मा ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, इसलिए इसे विजयदशमी भी कहा जाता है। इस पर्व को मनाते हुए हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। दशहरा मिलन समारोह में उपस्थित सदस्यों के लिए स्वाल्पाहार का आयोजन किया गया था इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एक दूसरे को दशहरा पर्व की बधाई दी आयोजन के अंत में एसोसिएशन के सदस्य सचिन देव शुक्ला की मां डॉ सरोज शुक्ला व श्यामसुंदर शर्मा के पिता शीशराम शर्मा के निधन पर अशोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

दशहरा मिलन समारोह में एसोसिएशन के महासचिव दिग्विजय सिंह परिहार, भारत भूषण शर्मा,वी दवे, रविंद्र उपाध्याय, जेएस चौरसिया, विनोद पहाड़े, नीलकंठ साहू ,अजीत यादव ,शौकत अली, पीसी श्रीवास्तव, जीसी पति, विजय शर्मा, डीएन पांडेय , दिनेश कुमार त्रिपाठी ,लल्लन सिंह, सुरेश तिवारी ,राजेंद्र सिंह, विजय सिंह, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


scroll to top