अल सुबह पुलिस की आउटर एवं स्लम एरिया में दबिश
चाकूबाजों, मादक पदार्थ रखने वालों एवं सशक्त ऐप के माध्यम से वाहनो की औचक चेकिंग

जिले के आउटर क्षेत्र एवं सघन बस्ती वाले क्षेत्रों में चलाया गया अभियान
रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में की गयी बीडीएस से चेकिंग
भिलाई नगर 29 नवंबर 2025 :- जिले में आपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाए जाने, धारदार हथियार लेकर चलने वालों, मादक पदार्थ रखने वालों एवं सशक्त अप के माध्यम से वाहनों की चेकिंग एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने हेतु आज 29.11.2025 को जिले में छावनी बस्ती, कुम्हारी क्षेत्र एवं रायपुर से लगे अमलेश्वर क्षेत्र के आउटर बस्ती में प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक एवं 28. 11 2025 को रात्रि 10:00 बजे से 12:00 तक रेलवे स्टेशन बस स्टैंड में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिसमें लगभग 500 से अधिक लोगों की चेकिंग की गई और संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट लिए गए।






राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के व्दारा आकस्मिक चेकिंग की गई। उपस्थित बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने, सामाजिक जीवन व्यतीत किए जाने हेतु समझाईश दी गई ।संदिग्धों से पूछताछ कर तस्दीक की गई।









