कांग्रेस भवन में ED की दबिश: पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदु को दी चालान की कॉपी.... - Steel City Online News Portal

कांग्रेस भवन में ED की दबिश: पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदु को दी चालान की कॉपी….

IMG_20250908_182832.jpg

कांग्रेस भवन में ED की दबिश: पीसीसी महामंत्री को दी चालान की कॉपी

रायपुर 8 सितंबर 2025 :-  छत्तीसगढ़ में हुए 3200 करोड़ के शराब घोटाले में ईडी आज कांग्रेस भवन पहुंची। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गैंदु को चालान की कॉपी दी। जांच एजेंसी के अफसरों ने कहा’ 78 लाख में बना है सुकमा का कांग्रेस भवन, शराब-घोटाले से लखमा को 72 करोड़ मिले।

छत्तीसगढ़ में 3200, करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ED के अफसर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे। संगठन के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु को मामले से संबंधित चालान की कॉपी दी। मलकीत सिंह गैदु ने बताया, ईडी की ओर से सुकमा कांग्रेस भवन का मामला दिल्ली ट्रिब्यूनल में दायर किया गया था। ट्रिब्यूनल से नोटिस मिलने के बाद 2 सितंबर को जवाब देना था। कांग्रेस की लीगल टीम ने ट्रिब्यूनल को बताया था, हमारे पास केस से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं हैं। इसके बाद ED के अधिकारियों ने केस से संबंधित चालान की कॉपी दी है। हमें कॉपी मिल गई है, अब ED के सभी सवालों के जवाब देंगे।

28 दिसंबर 2024 को ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, उनके बेटे हरीश कवासी के घर छापा मारा था। टीम रायपुर के धरमपुरा स्थित कवासी लखमा के बंगले पहुंची थी। कवासी लखमा के करीबी सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी स्थित घर, सुकमा में लखमा के बेटे हरीश लखमा और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी दबिश दी थी। इस दौरान ED की टीम ने कई दस्तावेज जब्त किए थे। जांच में पता चला कि शराब घोटाले की कमाई के पैसे से सुकमा का कांग्रेस भवन बनाया गया है।

ED ने दावा किया है कि, शराब घोटाले में भ्रष्टाचार का पैसा कवासी लखमा को मिला है। लखमा को हर महीने 2 करोड़ रुपए मिलते थे। 36 महीने में लखमा को 72 करोड़ रुपए मिले। यह पैसे बेटे हरीश कवासी के घर निर्माण और सुकमा कांग्रेस भवन निर्माण में लगाए गए। ED के मुताबिक कमीशन के 72 करोड़ में से 68 लाख रुपए से सुकमा में कांग्रेस भवन तैयार किया गया है।


scroll to top