चुनाव ब्रेकिंग : जैन ट्रस्ट सेक्टर 6 के चुनाव में अरविंद जैन नए अध्यक्ष बने, मंत्री का दायित्व निर्मल जैन कोचर को सौंपा गया… डॉ. सुधीर गांगेय, शांतिलाल टाटिया जैन मिलन ट्रस्ट प्रतिनिधि बने,

IMG_20230421_233636.jpg

भिलाई नगर 21 अप्रैल 2023 : जैन भवन सेक्टर 6 भिलाई परिसर में आज हुकुमचंद ओसवाल की उपस्थिति में जैन ट्रस्ट के नए प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

जैन ट्रस्ट भिलाई, के नए प्रबंध कार्यकारिणी समिति के संपन्न चुनाव में उद्योगपति अरविंद जैन अध्यक्ष एवं निर्मल जैन कोचर मंत्री चल दिए गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम सी जैन, उपाध्यक्ष शैलेश भाई शाह, उप मंत्री प्रदीप जैन बाकलीवाल कोषाध्यक्ष महावीर प्रकाश निगोतिया,

प्रबंधक ट्रस्टी मुकेश जैन, दिगंबर जैन ट्रस्ट प्रतिनिधि प्रभात जैन, श्वेतांबर जैन ट्रस्टी सदस्य बाबूलाल सेठिया सर्वसम्मति से चयनित हुए,इस अवसर पर आज जैन ट्रस्ट के प्रमुख जिसमें आज भंवरलाल पोरवाल, महावीर बेगानी, डॉ. सुधीर गांगेय शांतिलाल टाटिया, प्रेमेंद्र जैन, जैन मिलन ट्रस्ट प्रतिनिधि चुनाव अधिकारी ओसवाल सर थे आज जैन ट्रस्ट के नए प्रबंध कार्यकारिणी के लिए अरविंद जैन का प्रस्तावक मुकेश जैन समर्थक प्रदीप जैन बाकलीवाल थे

श्री अरविंद जैन को जैन ट्रस्ट का अध्यक्ष चयनित होने पर सभी नए प्रबंध कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों को जैन ट्रस्ट के उप मंत्री प्रदीप जैन बाकलीवाल एवं प्रेमेंद्र जैन एवं सदस्यों ने बधाइयां देते हुए शुभकामनाएं दिए आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.सी. जैन ने किया


scroll to top