क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर की 17 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव 22 जून को… अरविंद कुमार सिंह मुख्य चुनाव अधिकारी ,बद्री प्रसाद सिंह व अजय कुमार सिंह सहायक चुनाव अधिकारी होंगे…..

IMG_20241006_164939-1.jpg

क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर की 17 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव 22 जून को… अरविंद कुमार सिंह मुख्य चुनाव अधिकारी ,बद्री प्रसाद सिंह व अजय कुमार सिंह सहायक चुनाव अधिकारी होंगे…..

भिलाई नगर 27 मई 2025:- क्षत्रिय कल्याण सभा , भिलाई नगर का चुनाव 22  जून 2025 को होगा। इसकी घोषणा होने के साथ ही समाजिक सदस्यों के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। 2 वर्षो के बाद हो रहे इस चुनाव में 17 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनने के लिए 1565 सदस्य मतदान करेंगे।


क्षत्रिय कल्याण सभा की विशेष आम सभा 22 जून को प्रातः 09.30  बजे महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 07, भिलाई नगर में आयोजित की गयी है। विशेष आम सभा के उपरांत कार्यकारिणी चुनाव हेतु मतदान संपन्न होगा।

जानकारी देते हुवे सभा के मंत्री श्री शैलेन्द्र सिंह ने बताया की समान्य सभा में अध्यक्ष के उद्बोधन के बाद सुबह 11 बजे से मतदान सपन्न होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचि का प्रथम प्रकाशन 04 जून को किया जायेगा। दवा -आपत्ति 06 जून को लिए जायेंगे। मतदाता सूचि का अंतिम प्रकाशन 08 जून को किया जायेगा।  चुनाव के लिए अरविन्द कुमार सिंह (मुख्य चुनाव अधिकारी ) होंगे साथ ही बद्री प्रसाद सिंह व् अजय कुमार सिंह सहायक चुनाव अधिकारी बनाये गए है।


scroll to top